एक दिया जलाएं देश के सैनिक के नाम – प्रो. देवनानी

शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने पुलिस लाइन में किया हाई मास्ट लाईट का शुभारम्भ

वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी
अजमेर, 28 अक्टूबर। शिक्षा राज्यमंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने जिले के नागरिकों से आग्रह किया है कि इस दीपावली पर एक दिया देश के सैनिकों के नाम भी जलाएं जो कि देश की सरहदों की रक्षा कर रहे हैं। हम उन शहीदों को भी याद करें जिन्होंने हमारी सुरक्षा के लिए खुद को न्यौछावर कर दिया।
शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने यह बात आज पुलिस लाइन क्षेत्रा में हाईमास्ट लाईट के शुभारम्भ के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि इस साल की दीपावली हम देश की सेना और सैनिकों के नाम मनाएं। दीपावली पर एक दिया उस सैनिक के नाम का भी जलाया जाए जो सरहद पर हमारी रक्षा के लिए तैनात खड़ा है। दीपावली पर्व पर हम शहीद सैनिकों भी याद करें जिन्होंने सीमा की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. देवनानी, महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत, पार्षद श्री महेन्द्र जादम एवं श्री रमेश सोनी सहित कई जनप्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।

error: Content is protected !!