स्कूल शिक्षा से ही मिले संविधान और कानून की जानकारी -मुख्य न्यायाधिपति

t-s-thakurअजमेर, 04 दिसम्बर। स्कूली शिक्षा से ही विद्यार्थियों को संविधान और कानून की जानकारी प्रदान की जानी चाहिए। इससे वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहेंगे। भविष्य में वे अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा कर सकेंगे। कक्षा कक्ष में प्राप्त की गई अधिकारों के प्रति सजगता से वे जीवन भर जागरूक रहेंगे। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्री टी.एस.ठाकुर ने रविवार 4 दिसम्बर को अजमेर के मेयो काॅलेज के 133 वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए यह बात कही। पंजाब के राज्यपाल श्री वी.पी.सिंह बदनौर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
श्री ठाकुर ने कहा कि संविधान ने भारत को एक प्रजातांत्रिक गणराज्य के रूप में मान्यता दी है। इससे समस्त नागरिकों के अधिकार सुरक्षित हंै। भारत में न्याय पालिका स्वतंत्रा रूप से कार्य कर रही है। यह नागरिकों के अधिकारों की रक्षा तथा निगरानी करने वाली संस्था के रूप में जानी जाती है। युवा अपने कैरियर के निर्माण के लिए अलग अलग क्षेत्रा चुनते है। अधिकतर युवाओं द्वारा पारम्परिक व्यवसाय को प्राथमिकता दी जाती है। विधि और न्याय के क्षेत्रा में युवाओं को आगे आने से समाज में संविधान, कानून तथा अधिकारों के प्रति जागरूकता में वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा कि 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाए जाने से देश के नागरिकों में संविधान के द्वारा प्रदान किए गए अधिकारों तथा अपेक्षित कर्तव्यों के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। इसे बड़े स्तर पर मनाया जाना चाहिए। विधि के प्रति जागरूकता बढ़ने से समाज में सकारात्मक परिवर्तन होगा।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में भौतिक एवं मानवनीय संसाधनों को उपलब्ध करवाया जाना आवश्यक है। सरकार के साथ साथ व्यावसायिक घरानों तथा कार्पोरेट सेक्टर की भी यह जिम्मेदारी है कि बालक को उसके आसपास सम्पूर्ण प्राथमिक शिक्षा प्राप्त हो। सामाजिक उत्तरदायित्व से संबंधित फण्ड का शिक्षा के क्षेत्रा में समुचित उपयोग किया जाना चाहिए।
मेयो काॅलेज के बीकानेर पवेलियन पर 1966-67 बैच की स्वर्ण जयन्ती तथा 1991-92 की रजत जयंती मनायी गई। काॅलेज के 1976, 1982 तथा 1996 बैच के विद्यार्थियों ने भी समारोह में शिरकत की। विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट, शैक्षिक, साहित्यिक एवं अन्य विशिष्ट उपब्धियों के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यार्थियो ंको प्रीतपाल कंग ट्राॅफी, बांग्लादेश कप, देवगढ़ कप, बीकानेर कप, हैदराबाद कप, नृसिंहगढ़ शील्ड तथा उदयपुर शिल्ड प्रदान किए गए।
इस अवसर पर मेयो काॅलेज गवर्निग कौंसिल के अध्यक्ष महाराव बृजराज सिंह, प्राचार्य लेफ्टिनेंट जनरल एस. कुलकर्णी, मेयो काॅलेज के गल्र्स स्कूल की प्राचार्या कंचन खांडके, मयूर स्कूल के प्राचार्य नीरज बधौतिया सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!