जेल में कैदियों के बीच जाकर नया साल मनाया

dsc03558अजमेर, 2 जनवरी 2017
शुभदा संस्था के विशेष बच्चों ने आज अजमेर के सेन्ट्रल जेल में कैदियों के बीच जाकर नया साल मनाया। शुभदा के 20 बच्चों ने लगभग 200 कैदियों के बीच समय बिताया। इस दौरान बच्चों ने कैदियों के साथ अपने मानसिक स्तर के अनुरूप विभिन्न विषयों पर बातचीत की। उन्हें अपने हाथ से बनाए शुभकामना कार्ड भेंट किए। शुभदा बच्चों ने कैदियों की कलाइयों पर फ्रैंडशिप बेंड भी बांधे। कुछ कैदी इतने कम समय में ही बच्चों से इतना घुलमिल गए कि उनके वापिस लौटते समय भावुक हो उठे।
विशेष बच्चों के लिए यह कार्यक्रम जेल अधीक्षक श्री संजय यादव, जेलर श्री सोजी राम तथा सीएसडब्ल्यू श्री जयसिंह की देखरेख में आयोजित किया गया।

अपूर्व
सी.ओ.ओ. शुभदा
Mob- 9460789744

error: Content is protected !!