अश्विनी कुमार पाठक करेंगे 30 को सुंदरकांड का पाठ

अजमेर। शिवमन्दिर नवयुवक मण्डल, गुलाबबाड़ी अजमेर के तत्वावधान में राम जी की कृपा से एक भव्य संगीतमय सुन्दरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सुन्दरकांड सम्राट अश्विनी कुमार पाठक अहमदाबाद से अजमेर पधारे रहे हैं।
30 सितम्बर, रविवार को गुलाबबाड़ी राजाकोठी, राधेरानी गार्डन के पास बड़े खुले स्थान पर शाम साढ़े छह बजे से संगीतमय सुन्दरकांड का भव्य आयोजन किया गया है। अश्विनी पाठक को भव्य शोभा यात्रा द्वारा पाण्डाल तक लाया जायेगा। महिलाओं और बुजुर्गों के बेठने की अलग-अलग व्यवस्था की गयी है। पाठ के दौरान सभी श्रद्धालुओं को सुन्दरकांड पाठ की पुस्तक मण्डल द्वारा दी जायेगी। साथ ही महाआरती का आयोजन भी होगा। इसमें मण्डल की ओर दीपक, सुन्दरकाण्ड पुस्तिका और प्रसाद भी वितरित किया जायेगा। पाठ मे आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी की गयी है। इस विशाल सुन्दरकांड पाठ में बड़ी स्क्रीन पर कार्यक्रम का त्वरित प्रसारण भी किया जायेगा। कार्यक्रम कि भव्यता का देखते हुये अलग अलग समितियां बनाई गई हैं, जिसमें पूछताछ, पदवेश, पांडाल, मंच, जल, प्रचार-प्रसार, बैठने की व्यवस्था, प्रसाद वितरण की व्यवस्था समिति बनाई गई है।
पाठ करने वाले धर्म प्रेमियो के लिये अलग अलग खण्ड बनाये गये है राम खण्ड, लक्ष्मण खण्ड भरत,,शत्रुघन कौशल्या केकैयी उर्मिला इत्यादि खण्ड बनाये गये हैं। सभी सम्बधित विभागों द्वारा स्वीकृति प्राप्त कर ली गई है।
इस कार्यक्रम में गोपाल शर्मा, रवि भूषण पुरी, हिंमाशु गहलोत, जुगल किशोर आचार्य, कपिल दाधीच व अन्य इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका अदा करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विधायक अनिता भदेल व भाजपा नेता कंवल प्रकाश किशनानी, सुरेश शर्मा का मार्गदर्शन लिया जा रहा है। मनोज दाधीच, पवन बैरवा, हेमन्त साखंला, दिनेश चौहान, ज्ञान सारस्वत, वेद प्रकाश, धनश्याम सैनी, नरेन्द्र पंचोरी विजय सैनी, मोहन यादव, माधव पंडित मोनू सेन इस कार्यक्रम की अलग अलग समितियों में अपनी सेवायें देंगे।
ज्ञातव्य है कि अश्विनी कुमार पाठक पिछले 12 वर्षों से अनवरत रोजाना सार्वजनिक सुन्दरकांड पाठ कर रहे हैं। अब तक लगातार 4650वां पाठ कर चुके हैं तथा यह 4655वां पाठ होगा।

error: Content is protected !!