बिना कारण समाज के ठेकेदारों ने, किया हुक्का पानी बन्द

IMG_20170118_180420इक़बाल खान
सरवाड़:- बिना कारण खरोल समाज के ठेकेदारों ने दो व्यक्तियों को समाज से बाहर कर किया हुक्का पानी बन्द व 51हजार का किया जुर्माना।
दिनाक 5- जनवरी को समाज में रात्रि की मीटिंग में बजरंग खरोल निवासी फतेहगढ़ और कालू खरोल निवासी खण्डरा को भूमि विवाद को लेकर समाज के चन्द ठेकेदारों ने किया दोनों व्यक्तियों को समाज से निष्कासित व हुक्का पानी बन्द कर 51 हजार रूपये का जुर्माना किया।
तीन पीढ़ी से कालू खारोल के दादा नाम चल रही भूमि से समाज के चन्द ठेकेदार भूमि का जबरदस्ती बटवारा अपने चहिते को दिलाने का जोर बनाया गया जब कालू खरोल ने जमीन देने से मना करने पर समाज के चन्द ठेकेदारों ने कालू खारोल व सुझाव के लिए बजरग खारोल को खड़ा किया। जब बजरग खरोल ने कहा कि कालू खारोल व रामलाल खारोल के बीच भूमि विवाद चल रहा है और यह दोनों मेरे लिए समान है। इसके लिए में क्या सुझाव दू मेरे से जो बुजुर्ग समाज के लोग बैठे है उनसे सुझाव लो में समाज के साथ हू। हाथ जोड़कर खड़ा हो गया। पर यह बात समाज के दस ठेकेदारों को हजम नही हुई। भूमि का बटवारा दिलवाने के लिए कालू खारोल पर रिश्तेदार बजरंग खारोल को दवाब बनाने को कहा जब बजरंग खरोल ने दवाब नही बनाने पर समाज के असामाजिक तत्वों ने उसको भी समाज से बहिस्कृत कर 51 हजार की जुर्माना किया।
इसी बात की लेकर बालू खरोल निवासी रघुनाथगढ़ वाले ने बजरंग खारोल पर हमला बोल दिया। गांव वालों ने बिच बचाव कर दोनो व्यक्तियों सुरक्षित जगह छोड़ा। उसके बाद समाज के ठेकेदारों ने बजरंग खारोल व कालू खरोल को समाज से बाहर कर हुक्का पानी बन्द कर दिया। मौत मय्यत,शादी-विवाह सब बन्द कर दिया और जो इन दोनों व्यक्तियों के घर सगाई विवाह में आने जाने वाले व्यक्तियों पर भी समाज ने ग्यारह हजार का जुर्माना का ऐलान किया व दोनों व व्यक्तियो को समाज में वापस आने पर इक्यावन हजार का जुर्माना देना होगा। अन्यथा यह दोनो व्यक्ति समाज तब तक बहार रही रखा जायेगा। कालू खरोल के दो लडकिया है जिनकी शादी दो माह बाद होनी तय है और इस गरीब व्यक्ति के सामने शादी एक चुनोती बन गयी है क्यों कि समाज में आने के लिए इक्यावन हजार दे या फिर अपनी दोनों लड़कीयो की शादी के लिए ब्याज पर रुपये पैसे की व्यवस्था करे। आज के इस दौर में किसान की आर्थिक व्यवस्था क्या है यह एक किसान से बहत्तर कोई नही जानता। इसलिये कालू खरोल व बजरंग खरोल ने न्याय के लिए पुलिस अधिकक्ष नितिनदिप बलग्न और जिला कलेक्टर कुमार गोयल से न्याय की गुहार लगाई। न्ययापालिका की शरण ली। समाज के ठेकेदारों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया।

error: Content is protected !!