रोडवेज व पिक्प में हुई भिड़न्त मोटर साईकिल सवार 2 युवक घायल

IMG_20170212_140114IMG-20170212-WA0010सरवाड़-[12-फरवरी-अजमेर] राजस्थान परिवाहन निगम की बस और पिक्प में हुई भिड़न्त। कोटा से अजमेर की और जा रही रोडवेज बस के सामने खेत से अचानक मोटर साईकिल आ जाने से मोटर साईकिल सवार को बचाने के लिए पिक्प गाड़ी से हुई भिड़न्त। लेकिन ड्राईवर की सूझ बुझ दिखाई पर वही मोटर साईकिल सवार ने अपना आत्मविस्वास खो दिया और मोटर साईकिल पिक्प गाड़ी से जा भिड़ी।
मोटर साईकिल सवार स्थाई निवासी साहिल तंवर व हितेश मीणा निवासी सावर हुए घायल। घटना स्थल के पास होटल कर्मीयो की मदद से निजी वाहन से सरवाड़ अस्पताल पहुचाया । शाहिद तंवर की हालत ज्यादा गम्भीर होने से सरवाड़ से किया अजमेर रेफर व सावर निवासी हितेश मीणा के सिर में आई साधारण चोटे जिसे औपचारिकता कर दी छुट्टी। हितेश अपने माँ के इलाज के लिए कालू पीर की दरगाह में रह रहा था। कुछ समय से दोनों में दोस्ती हो जाने से दोनों खेत पर फसल देखने चले गए लेकिन खेत से घर आते समय हुई घटना। पुलिस थाना अधिकारी भूपेश शर्मा मय टीम घटना स्थल पर पहुच मोटर साईकिल और पिक्प गाड़ी व रोडवेज बस को अपने कब्जे में लेकर किया मुकदमा दर्ज कर कु जाँच शुरू। सैफुल होटल के पास अजमेर रॉड की घटना।

रिपॉर्ट:-इक़बाल खान
सरवाड़-अजमेर
9610747473

error: Content is protected !!