
अन्य प्रभावी सुझाव:—
नकारात्मकता से छुटकारा पाने के लिए हमें अपने अंदर सकारात्मक संवेदनाओं को जगह दें । बीत गया सो बीत गया, भूतकाल को भुलाकर नए विचारों को परख कर और अपनाकर उत्साह से नया कार्य शुरू करें |
क्या अपने महसूस किया है कि, जब हम क्रोध करते हैं, तो हमारी साँस बदल जाती है। हमारी साँस हमारी भावनाओं के अनुसार बदल जाती है। इसी प्रकार अपनी सांसो का इस्तेमाल करके अपनी सोच का तरीका भी बदल सकते हैं। जब भी आप फ्री हों दस-बीस बार लम्बी और गहरी साँस लीजिये। आपको अच्छा लगेगा। रोज कुछ समय मेडिटेशन (ध्यान) करें | प्रस्तुतिकरण—-डा. जे. के. गर्ग
सन्दर्भ—– मेरी डायरी के पन्नें, विभिन्न पत्रपत्रिकायें,अभिषेक कांत पाण्डेय, डा. के.वी आनन्द आदि
Please visit our blog—gargjugalvinod.bogspot.in