सम्राट पृथ्वीराज जयंती पर ऐतिहासिक मैराथन दौड़ 22 मई को

Prathvi Raj Chouchanअजमेर 19 मई। सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 851वीं जयन्ती के अवसर पर 22 मई को शहर में ऐतिहासिक मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी मैराथन दौड़ में हजारों की संख्या में धावक-धाविकाएं भाग लेंगे। मैराथन दौड़ का प्रमुख आकर्षण जहां सी.आर.पी.एफ., पुलिस और हाड़ी रानी महिला बटालियन की महिला जवान रहेंगी।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान मैराथन दौड़ पटेल मैदान से प्रातः 6ः00 बजे शुरू होगी। इस दौड़ में सी.आर.पी.एफ. के गु्रप सेन्टर प्रथम एवं द्वितीय के जवान प्रशिक्षणार्थी हाड़ी रानी महिला बटालियन की महिला जवान, राजस्थान पुलिस के जवान, सेना के जवान, जी.आर.पी. के जवान, जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र से जुड़े विभिन्न खेलों के पुरुष एवं महिला खिलाड़ी, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं व सेना के जवान भाग लेगें।
इसके साथ ही योग संस्थाओं से जुड़े शहरवासी जिनमें पुरुष एवं महिलाएं शामिल हैं, भी इस दौड़ का हिस्सा बनेंगे। इसके अतिरिक्त आयोजन समिति का प्रत्येक सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों के शहरवासियों के साथ दौड़ में भाग लेंगे। हर वर्ष की भांति इस दौड़ में सीनियर सिटीजन भी आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहेंगे जिनके लिए मैराथन दौड़ का मार्ग मुख्य दौड़ से अलग होगा।
यह दौड़ पटेल स्टेडियम के मुख्य द्वार से प्रारम्भ होकर अग्रसेन चौराहा, आगरा गेट चौराहा, गणेश मन्दिर नया बाजार चौपड़, चूड़ी बाजार, जी.पी.ओ. गांधी भवन चौराहा, कचहरी रोड, स्वामी कॉम्पलेक्स, इंडिया मोटर चौराहा, अग्रसेन चौराहा, सूचना केन्द्र के सामने होते हुए पुनः पटेल स्टेडियम पर सम्पन्न होगी। दौड़ के पूरे मार्ग पर जहां यातायात को संचालित करने हेतु यातायात विभाग की समुचित व्यवस्था रहेगी, वहीं धावकों की सुरक्षा हेतु एम्बुलैंस एवं पानी की समुचित व्यवस्था रहेगी। पूरी दौड़ के दौरान आयोजन समिति से जुड़े विभिन्न कार्यकर्ता जगह-जगह पर धावकों के मार्गदर्शन हेतु उपलब्ध रहेंगे। सीनियर सिटीजन वर्ग के लिए ये दौड़ पटेल स्टेडियम से आगरा गेट चौराह तक होगी जहां से उन्हें पुनः पटेल स्टेडियम लौटना होगा।
इस दौड़ के समापन पर अजमेर डेयरी की ओर से सभी धावकों को दूध उपलब्ध कराया जायेगा व प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण पत्र प्रदान किये जाएंगे। आयोजन समिति की ओर से इस दौड़ में प्रत्येक वर्ग के प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को 23 मई को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह तारागढ़ पर स्थित पृथ्वीराज स्मारक पर सांय 5 बजे पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
मैराथन दौड़ का है मूल उद्देश्य
बड़े हो या बच्चे, अफसर हो या कर्मचारी, स्त्री हो या पुरूष दौड़ में भाग लेकर अजमेर, स्वास्थ्य, राष्ट्र भावना और पर्यावरण के प्रति अपना सरोकार व्यक्त करें।
यहॉ पर होगे रजिस्ट्रेशन
मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अपना नाम पंजिकृत कराने हेतु स्वामी कॉम्पलेक्स के पास गणगौर पिज्जा पांइन्ट व प्राइवेट बस स्टैण्ड स्थित सोगानी ट्रेवल्स एण्ड टूरस पर सम्पर्क कर फॉर्म भर सकेंगे। पंजिकरण हेतु किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं है।
विजेताओं को मिलेंगे चॉदी के पदक
प्रतियोगिता में पुरूष, महिला, छात्र एवं छात्रा (16 वर्ष से नीचे) वर्ग के प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को आयोजन समिति की ओर से चांदी के सिक्के पुरस्कार स्वरूप मुख्य समारोह में दिये जाएगें।
इस सभी आयोजन नगर निगम अजमेर, अजमेर विकास प्राधिकरण, पर्यटन विभाग, पृथ्वीराज एतिहासिक एवं सांस्कृतिक शोध केन्द्र, म.द.स. विश्वविद्यालय, अजमेर डेयरी, सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारोह समिति के संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित किये जाते है।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान विकास एवं समारोह समिति
मो. 9549860966

error: Content is protected !!