जीवन में मुस्कान के साथ योग सत्र प्रारंभ

‘जीवन में मुस्कान’ थीम पर आधारित विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी शाखा अजमेर की ओर से योग प्रशिक्षण सत्र का आरंभ शहीद भगत सिंह उद्यान, वैशाली नगर में हुआ। प्रथम चरण में सामान्य वर्ग एवं वरिष्ठ वर्ग में अभ्यास कराए गए। शिथलीकरण व्यायामों के साथ वरिष्ठ वर्ग में सूक्ष्म व्यायाम तथा चेयर सूर्यनमस्कार का अभ्यास कराया गया। क्रीड़ा योग के तहत हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की खेल हुआ।
केन्द्र के नगर प्रमुख रविन्द्र जैन ने बताया कि इस योग सत्र में वरिष्ठजन के लिए विशेष अभ्यास कराए जा रहे हैं जिनके द्वारा दिनचर्या में होने वाली जोड़ों एवं मांसपेशियों की सामान्य तकलीफों का समाधान मिलता है। योग सत्र में उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कर रहे शहीद भगत सिंह उद्यान समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र गांधी का योग की पुस्तक भेंट कर सम्मान किया गया।
योग सत्र आयोजन में डॉ. श्याम भूतड़ा, कुशल उपाध्याय, सीए भारत भूषण बन्सल, राकेश शर्मा, नीलम अग्रवाल, जुगराज मीणा, मनोज बीजावत, राखी वर्मा, डॉ. बी एस गहलोत, रामचन्द्र यादव, कुसुम गौतम, याशिका यादव, राजरानी कुशवाहा आदि का सहयोग रहा।
योग सत्र में रविवार तक पंजीकरण खुला रखा गया है। आयोजन स्थल पर पंजीकरण कराकर योग सत्र में भाग लिया जा सकता है।

(रविन्द्र जैन)
नगर प्रमुख
9414618062

error: Content is protected !!