‘‘नेक्स्ट जनरेशन सिक्वेंसिंग’’ पर सेमीनार का आयोजन

आगरा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज में हुआ ‘‘नेक्स्ट जनरेशन सिक्वेंसिंग’’ पर सेमीनार का आयोजन
18578596_1513436815397761_1713941522_nआगरा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी आगरा के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज की डीन प्रोफेसर आशा अग्रवाल के निर्देशन में शुक्रवार को बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी विभाग में सयुक्त रूप से एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे ‘‘नेक्स्ट जनरेशन सिक्वेंसिंग’’ विषय पर सेमीनार का आयोजन कराया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में महाराज सयाजीराव गायकवाड़ विश्वविद्यालय, बड़ोदरा के प्रोफेसर डॉ पुष्पेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रोफेसर आशा अग्रवाल ने डॉ. पुष्पेंद्र सिंह के साथ मिलकर सयुक्त रूप से सरस्वती मां की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि महाराज सयाजीराव गायकवाड़ विश्वविद्यालय, बड़ोदरा के प्रोफेसर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने ‘‘नेक्स्ट जनरेशन सिक्वेंसिंग’’ विषय पर बोलते हुए कहा कि ‘‘नेक्स्ट जनरेशन सिक्वेंसिंग’’ टेक्नोलॉजीस के द्वारा संक्रामक बीमारियों के अध्ययन, ड्रग रेजिस्टेंस (दवा प्रतिरोधक क्षमता) के कारणों तथा लोगों में फैलने के तरीकों का पता किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से ऐसे बैक्टीरिया या रोगाणुओं के अध्ययन के लिए जो कि सामान्य कल्चर माध्यमों से कल्चर नहीं हो पाते हैं, उनके लिए होल जीनोम सिक्वेंसिंग द्वारा उनकी बायोलॉजी (रोगजनकता) आदि का अध्ययन किया जा सकता है। उदाहरण के लिए ‘‘नेक्स्ट जनरेशन सिक्वेंसिंग’’ कुष्ठ रोग के रोगजनक बैक्टीरिया मैकोबैक्टेरियम लेप्री के लिए उपयुक्त है।
कार्यक्रम के समापन में डॉ. उदिता तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दर्शिका निगम ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. उदिता तिवारी, डॉ. दर्शक निगम, डॉ. सुरभि महाजन, डॉ. मोनिका अस्थाना, डॉ. जागृति शर्मा, डॉ. अंकुर गुप्ता, डॉ. अवनीश कुमार, डॉ. रेनू यादव, डॉ. सत्यदेव शर्मा सहित स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज के सभी विभागों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!