मंत्रोच्चार के साथ हुआ उपनयन संस्कार

बुधवार को होगा चार दिवसीय कार्यक्रम का समापन
AOL 1ब्यावर, 20 जून। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार की ओर से चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बंगलौर आश्रम से पधारे स्वामी अभिषेक कोहली व पंडित कृष्ण कुमार के सानिध्य में विशेष साधना करवाई जा रही है। चंपानगर स्थित वस्त्र व्यापार धर्मशाला में कार्यक्रम के तहत उपनयन संस्कार, संध्या वंदन, अग्नि कार्य व गायत्री दीक्षा हुई। अजमेर जिले में पहली बार आयोजित उपनयन संस्कार कार्यक्रम को लेकर साधकों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। प्रात: 6 से 8 बजे तक एवं सायं 7 से 9 बजे तक दो सत्रों में विशेष पूजा-आराधना के साथ ध्यान व सुदर्शन क्रिया भी करवाई जा रही है। उपनयन से पूर्व कई साधकों ने मुंडन करवाकर धार्मिक रस्म संपन्न की। प्रत्येक साधक को अलग-अलग मंत्र देकर उपनयन संस्कार किया गया। इस कार्यक्रम में 8 वर्ष से अधिक आयु प्राप्त बालक-बालिका और महिला-पुरुष भाग ले रहे हैं। इन्हें वेद पुराणों के असीम ज्ञान एवं शक्ति के समावेश से विकसित गायत्री साधना की दीक्षा भी दी गई। बुधवार को इस चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन होगा।

error: Content is protected !!