आजीविका संवर्धन सहयोग के साथ दिया स्वास्थ्य जागरूकता का सन्देष

7 अति गरीब परिवारों को दी एक-एक बकरी
IMG_3957कानपुरा (श्रीनगर): दिनांक 20 जून 2017, राजस्थान महिला कल्याण मण्डल संस्था द्वारा कानपुरा ग्राम पंचायत भवन में आजीविका संवर्धन एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा 7 अति गरीब परिवारों को उनके आजीविका विकास के उद्देष्य से एक-एक उत्तम नस्ल की वयस्क बकरी वितरित की गई।
संस्था निदेषक राकेष कुमार कौषिक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थागत कार्यक्रम व गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्था द्वारा संचालित महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व अति गरीब परिवारों के सदस्यों सहित 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में श्रीनगर प्रधान श्रीमती सुनिता रावत ने गरीब परिवारों के लिए बकरी के सहयोग को महत्वपूर्ण सहयोग बताया। श्रीमती रावत ने लाभार्थी परिवारों को बकरी की उचित देखभाल कर भविष्य में अच्छा लाभ कमाने के लिए प्रेरित किया।
पंचायत समिति सदस्य श्री कृष्ण कुमार जोषी ने महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम को आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए आवष्यक मानते हुए अधिक से अधिक परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जुड़कर लाभ लेने के लिए बताया। कानपूरा उप सरपंच उगमाराम एवं लक्ष्मी कलष महिला मंच की अध्यक्ष श्रीमति कैलाष कंवर ने स्वयं सहायता कार्यक्रम के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।
भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबन्धक कैलाष चन्द जेनिरीवाल ने बकरी पालन एवं परिवार में होने वाले जोखिम को कम करने के लिए बीमा करवाने के लाभों की जानकारी दी। आई.सी.आई.सी. आई. बैंक के क्षैत्रीय प्रभारी संजय गोखरू ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंक ऋण का उपयोग आजीविका संवर्धन से सम्बन्धित कार्यों में करने के लिए प्रेरित किया।
ए.एन.एम. श्रीमती सुनिता राठौड़ ने महिलाओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य समस्याएं होने पर बिना झिझक व संकोच के स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
आजीविका संवर्धन कार्यक्रम उप निदेषक नानूलाल प्रजापति ने बेहतर बकरी पालन के तौर तरीकों की जानकारी दी ताकि बकरी पालन व्यवसाय से अधिक लाभ कमाया जा सके। निदेषक राकेष कुमार कौषिक ने बताया कि संस्था द्वारा अब तक लगभग 300 अति गरीब परिवारों को बकरी वितरण, कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराना, बेहतर बकरी पालन के लिए प्रषिक्षण आदि सेवाएं उपलब्ध कराई गई है। कार्यक्रम के अन्त में निदेषक राकेष कुमार कौषिक ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम संचालन प्रीतम सिंह ने किया तथा सत्तार मोहम्मद, प्रभुराम, कैलाष कंवर, सरोज, खुषबु चौहान आदि ने सहयोग किया।

(राकेष कुमार कौषिक)
निदेषक
मो.नं. 9829140992

error: Content is protected !!