शिक्षा राज्यमंत्री बने बूथ संख्या 145 के विस्तारक

क्षेत्र में घर-घर किया सम्पर्क, सरकारी योजनाओं के बांटे पत्रक
हर घर तक पहंुचायी जाएंगी सरकार की उपलब्धियां

IMG-20170709-WA0039अजमेर 9 जुलाई। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार ने हर वर्ग और हर क्षेत्र को ध्यान में रखकर कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं से बड़ी संख्या में आमजन को फायदा मिला है। सरकार की रीति नीति विकासोन्मुख है। राजस्थान और हमारा देश तेजी से तरक्की कर रहा है।

शिक्षा राज्यमंत्री श्री देवनानी ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में चल रहे भाजपा विस्तारक कार्यक्रम के तहत अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के वार्ड 53 में घी मण्डी, सर्राफापोल क्षेत्र में बूथ संख्या 145 में विस्तारक का दायित्व निभाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर सम्पर्क किया तथा केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओ के बारे में क्षेत्रवासियों को पत्रक बांटे तथा घरो पर ‘मेंरा घर, भाजपा का घर‘ एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अन्त्योदय के भाव को दर्शित करने वाले पोस्टर चिपकाऐं।

देवनानी ने बूथ क्षेत्र पर नवमतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए फार्म भी भरवाऐ। उन्होंने क्षेत्र के श्रीकान्त मित्तल, सोनी अग्रवाल, रेखा शर्मा, सिद्धी सोनी, सुनीता के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए उनके घर पर ही बैठकर भरे। इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा योजनान्तर्गत मिलने वाली पेंशन के लिए भी क्षेत्रवासियों के आवेदन भरवाऐं गये।

देवनानी ने भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी क्षेत्रवासियों को देते हुए उनसे भाजपा से जुड़ने का आग्रह किया तथा बूथ पर नई सदस्यता ग्रहण करवाने के लिए टोल फ्री नंबर 1800 2661 001 पर कॉल करवाके नए सदस्य बनाएं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्राी श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में हमारा देश और प्रदेश तरक्की कर रहा है। बड़ी संख्या में आमजन के कल्याण के लिए योजनाएं लागू की गई है। इन योजनाओं का लाभ भी जनता को मिलने लगा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि इन योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी तो दें ही। उन्हंे इसका लाभ भी दिलवाएं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान, न्याय आपके द्वार, राजश्री योजना, अन्नपूर्णा योजना, भामाशाह योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना सहित कई ऐसी कल्याणकारी योजनाएं है। जिससे प्रदेश की बड़ी आबादी को राहत मिली है। हम इन योजनाओं को आमजन के बीच प्रचारित व प्रसारित भी करें। राजस्थान मंे शिक्षा के क्षेत्रा मंे भी अभूतपूर्व कार्य हुआ है। पाठ्यक्रम में 200 से अधिक महापुरूषों, योद्धाओं, जननायकांे के पाठ जोड़े गये है। हमने शिक्षक वर्ग की सबसे बड़ी मांग को पूरा करते हुए एक लाख से अधिक शिक्षकों को पदोन्नति भी दी है।

शिक्षा राज्यमंत्री ने बूथ के कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि सभी आपसी समन्वय कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाएं, बूथ को मजबूत करें तथा बूथ समिति में सभी वर्गो के सदस्यों को शामिल करें। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री योगेश शर्मा, शहर महामंत्री श्री रमेश सोनी, क्षेत्रीय पार्षद श्री केके त्रिपाठी, बूथ अध्यक्ष श्री गिरधारीलाल अग्रवाल, तुलसी सोनी, भोजराज जोशी, राजकुमार ललवानी सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!