अजमेर, 9 जुलाई। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रविवार को जिले भर में वृहद मतदाताओं पंजीकरण शिविरों को आयोजन किया गया। जिला कलक्टर एवं जिला निवार्चन अधिकारी श्री गौरव गोयल तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार ने विभिन्न बूथों पर जाकर चल रहे कार्यो का औचक निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने प्रत्येक बूथ पर भरवाए जा रहे विभिन्न प्रपत्रों को बारीकी से देखा तथा निर्देश दिए कि नये नाम जुड़वाने का कार्य सावधानी से किया जाए तथा कोई नाम छूटे नही इसकी पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करें।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार ने बताया कि रविवार को वृहद मतदाता पंजीकरण शिविरों के तहत नाम जुड़वाने के लिए फार्म नम्बर 6, हटाने के लिए फार्म नम्बर 7, सुधार के लिए फार्म नम्बर 8 तथा त्राुटि सुधार पहचान पत्रा के लिए फार्म 001 भराया गया। उन्होंने बताया कि लोकतंत्रा में भागीदारी के ये शिविर प्रातः 9 बजे से ही खुल गये थे। जहां मतदाता अपना नामांकन करा सका।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर पीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित की गई थी वही समस्त पर्यक्षकों ने अपने अपने शत प्रतिशत मतदान केन्द्रों को निरीक्षण किया। जिस पर प्रत्येक ईआरओ एवं एईआरओ ने अपनी निगरानी बनाए रखी। उन्हांेने बूथ निरीक्षण के दौरान प्रत्येक बीएलओ को शत प्रतिशत फार्म नम्बर 6 भरकर नये नाम जोड़ने के निर्देश दिए ताकि कोई मतदाता मतदाता सूची में नाम से वंचित नही रहे। उन्होंने बताया कि अगला वृहद मतदाता पंजीकरण शिविर 23 जुलाई को और लगेगा।
जिला स्तरीय वन महोत्सव 10 को, ग्राम पंचायतों पर भी होंगे आयोजन
अजमेर 09 जुलाई । मुख्यमंत्राी जल स्वावलम्बन अभियान के द्वितीय चरण के तहत जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन सोमवार 10 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे राजस्थान राज्य मोटर गैराज, सामान्य प्रशासन मंत्राी तथा जिला प्रभारी मंत्राी श्री हेम सिंह भडाना के मुख्य आतिथ्य में सिटी फाॅरेस्ट वन खण्ड सामरिया हरड़ा (अजमेर जयपुर हाईवे) रेलवे क्रासिंग के पास किशनगढ़ में आयोजित किया जाएगा।
जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने इस संबंध में सभी उपखण्ड अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए हैं कि वन महोत्सव उपखण्ड, ब्लाॅक एवं ग्राम पंचायत स्तर तक आयोजित किया जाए।
राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार 2017
8 ग्राम पंचायतों में 10 जुलाई को लगेंगे शिविर
अजमेर, 09 जुलाई। जिले में राजस्व लोक अदालत अभियान: न्याय आपके द्वारा 2017 के तहत सोमवार 10 जुलाई को 8 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने बताया कि यह शिविर सोमवार 10 जुलाई को कानस, मावशिया, रामपुरा डाबला, सरवीना, बराखन, कालेडाकृष्ण गोपाल, लूलवा तथा हिंगोनया में आयोजित होगा।