चातुर्मास से किशनगढ़ तीर्थ बन जाएगा-सुधासागर महाराज

चातुर्मास कलश स्थापना आज होगी
sudha sagarमदनगंज-किशनगढ़। धर्मनगरी किशनगढ़ में विराजित मुनि पुंगव सुधासागर महाराज ने कहा कि चातुर्मास किसी एक पंचायत का नहीं है ये चातुर्मास पूरे किशनगढ़ का है। मुनि का चातुर्मास जहां होता है वह जगह तीर्थ बन जाती है। मुनि श्री ने यह उद्गार आर.के. कम्यूनिटी सेन्टर में चल रहे प्रवचन के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गुरू का दिया प्रवचन साक्षात जिनवाणी है। पुरूष ये नियम ले ले कि प्रवचन के समय व्यापार पर नहीं बैठूंगा और महिलाएं ये नियम ले कि वे चूल्हा नहीं जलाएंगी। अगर व्यापार पर जाना पड़े तो प्रवचन के समय का कमाया पैसा गरीबों की सहायता में, मंदिर में, दान में जाना चाहिए। मुनिश्री ने कहा कि चातुर्मास के चार महिने ये प्रण कर लो कि आलू-प्याज और कोई भी अभक्ष पदार्थ नहीं खाएंगे। रात्रि भोज, बिना छना पानी, गुटखा, बीड़ी-सिगरेट का वैज्ञानिक रूप से नुकसान बताते हुए उन्हें छोडऩे की कहा। उन्होंने कहा कि जब हम तीर्थ पर जाते है तो बूरे कामों से बचने का प्रयास करते है तो फिर जीवन में भी ये काम क्यों करते है। उन्होंने कहा कि चातुर्मास में रोज प्रवचन सुन लिए व रोज आहार चर्या में शामिल हो गए चाहे आहार देकर या देखकर तो समझो आपका चातुर्मास सफल हो गया। चातुर्मास के दीपक से रोशनी तो होगी, इसका लाभ आप कितना ले पाते हो ये आप पर निर्भर है। मुनिश्री ने कहा कि जिस नगर में घर के बाहर काली हांडी, ट्रक के पीछे बूरी नजर वाले तेरा मुंह काला और बच्चें के काला टीका नहीं मिले, समझ लेना वो शहर पावन है। जहां किसी की नजर बुरी नहीं है। ये सब होना हमारे देश के लिए हमारे शहर के लिए कलंक से कम नहीं है। ये नजर से बचने के लिए किया जाता है। क्या हमारी नजर इतनी खराब हो गई है। किसी के मकान, किसी की गाड़ी, किसी सुन्दर बच्चें को देखकर हमारे भाव होने चाहिए कि इसने कितने पुण्य किए होंगे। किसी से ईष्र्या, जलन के भाव मत रखो। उन्होंने कहा कि घर में लगे चित्रों से उस परिवार का चरित्र समझ में आ जाता है।
प्रवचन से पूर्व चित्र अनावरण भोपाल के कवि चन्द्रसेन ने किया। इस अवसर पर आर.के. मार्बल परिवार के अशोक पाटनी, सुरेश पाटनी, निहालचंद पहाडिय़ा, निरंजन बैद, प्रकाश ंगंगवाल, कैलाशचंद पहाडिय़ा, राजेन्द्र बैद, सम्पतकुमार दगड़ा, माणकचंद गंगवाल, महावीरप्रसाद गंगवाल, सुशील अजमेरा, ज्ञानचंद पाटनी, पंकजकुमार पहाडिय़ा, अजय सोनी, विनोद चौधरी, राजेद्र चौधरी, सुभाषचंद चौधरी, महेन्द्र पाटनी, अजीत दोषी, विकास छाबड़ा सहित समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
चातुर्मास कलश स्थापना आज
आदिनाथ पंचायत के प्रचार प्रसार मंत्री विकास छाबड़ा ने बताया कि मुनि सुधासागर महाराज ससंघ का चातुर्मास कलश स्थापना कार्यक्रम आर.के. कम्यूनिटी सेन्टर में बुधवार दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। इस मौके पर देशभर से अनेक श्रदालुओं का हुजूम उमड़ेगा।

error: Content is protected !!