सामंतशाही शासन में अब लोकतंत्र खतरे में

मुज़फ्फर भारती
मुज़फ्फर भारती
अजमेर। जोधपुर में सरकार की कारगुजारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा सरकार की शह पर किए गए लाठीचार्ज से ऐसा प्रतीत होता है कि वसुंधरा सरकार की सामंतशाही शासन में अब लोकतंत्र खतरे में है ।
शहर जिला कांग्रेस के प्रवक्ता मुजफ्फर भारती पुलिस प्रशासन और सरकार के इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन की इस कार्यवाही को प्रजातंत्र के लिए खतरनाक बताया। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने इस दमनात्मक कार्यवाही को नाजायज करार देते हुए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराने की मांग की है।उन्होंने कहा कि वसुंधरा सरकार का लोकतंत्र से विश्वास उठ चुका है इसलिए वह अंग्रेजों की तरह सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर रही है उन्होंने कहा कि युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय नेताओं की बर्बरता पूर्ण पिटाई भाजपा सरकार की तानाशाही और लोकतंत्र की हत्या है। लाठीचार्ज की महामंत्री ललित भटनागर श्याम प्रजापति विपिन बेसिल अंकुर त्यागी मनोज कंजर मनीष शर्मा मनीष सेठी दीपक धानका सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने कड़ी निंदा की।

मुजफ्फर भारती
प्रवक्ता
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी

error: Content is protected !!