अंतिम दिन खेल महोत्सव का आयोजन हुआ

IMG-20170716-WA0023भारत विकास परिषद के स्थापना सप्ताह के अंतिम दिन खेल महोत्सव का आयोजन हुआ। खेल खिलाड़ी का नामक इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के शतरंज और कैरम के मुकाबले हुए। पुरूष महिलाओं और बच्चों ने पूरे जोश से भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन किया। आयोजन समन्वयक अनिल शर्मा ने बताया कि कैरम और शतरंज प्रतियोगिताए अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के अनुसार हुई। शतरंज में प्रथम दिलीप पारीक एवं द्वितीय नरेंद्र सिंह राठौर रहे। कैरम् में प्रथम अनिल शर्मा एवं द्वितीय कु.खुशी रहीं । इस अवसर पर चेयर रेस तथा सितोलिया की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पुरूष वर्ग में प्रथम दिलीप पारीक व द्वितीय आजाद अपूर्व रहे। चेयर रेस महिला वर्ग में प्रथम मोनिका तथा द्वितीय मीनाक्षी गोयल रहीं। इस आयोजन में सोमरत्न आर्य, सुरेश गोयल, डॉ कमला गोखरू तथा अर्पिता गोयल का सहयोग रहा।

दिलीप पारीक
9414258895

error: Content is protected !!