पर्यावरण संरक्षण अभियान

IMG-20170723-WA0088अजमेर 23 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत शहर जिला कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ की और से रवीवार को चन्द्रवरदाई नगर मे पोधे वितरित किये गऐ।
संगठन के जिला सयोंजक मनोज कोटिया की अध्यक्षता में रविवार को चंद्रवरदाई नगर में पौधे वितरण कार्यक्रम में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विजय जैन एवं पूर्व षिक्षा राज्य मंत्री मुख्य अतिथि थे पर्यावरण संरक्षण के लिये आम लोगों को पौधे वितरित किये गऐ।
इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व ग्लोबल वार्मिंग को लेकर पूरे विश्व में कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं जिस तेज गति से प्रदूषण फैल रहा है यह मानव जीवन के लिए घातक हो सकता है वहीं दूसरी ओर वनों की भी धड़ल्ले से कटाई की जा रही है जबकि पेड़-पौधे से ही पर्यावरण संतुलित रहता है। नसीम अखतर इंसाफ ने कहा कि पर्यावरण प्रकृति की अनुपम भेंट है पर्यावरण को संतुलित रखने से ही हमारा जीवन सुरक्षित होगा। उन्होने कहा कि पर्यावरण का सीधा संबंध प्रकृति से है प्रकृति को ठीक रखने के लिए पर्यावरण के प्रति जागरूक होना होगा।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता मुजफ्फर भारती, देवेष, महेष, हर्ष, नवीन भारती, वितिन कोटिया, मनोज सोनी, मुबारक अली, सत्यनारायण सोलंकी, विनोद, गणपत किषोर, मनीष शर्मा, मनीष सेठी, मनोज कंजर, सहित प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता मौजूद थे।

मनोज कोटिया
संयोजक
जिला कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ

error: Content is protected !!