विजयाराजे के जन्मदिन पर वृद्धाश्रम में फल बांटे

अजमेर। शुक्रवार को सिन्धिया घराने की राजमाता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिन्धिया की माता स्वर्गीय विजयराजे सिन्धिया के 93वें जन्मदिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी की महिलाओं ने शुक्रवार सुबह लोहागल स्थित अपना घर वृद्धा आश्रम में फल और मिठाई वितरित कर वरिष्ठ, बुजुर्ग और असहायों की सेवा का संकल्प लिया। साथ ही प्रण लिया कि हर साल सभी महिलाएं 21 अक्टूबर को कुछ न कुछ नया करते रहेंगे और हर महिने इस आश्रम में आकर 2 से 4 घंटे अपनी सेवा प्रदान करेंगे। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री विनिता जेमन, पार्षद भारती श्रीवास्तव सहित कई महिलाएं मौजूद थी।
वहीं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जिला उपाध्यक्ष हेमा गहलोत के नेतृत्व में ऊसरी गेट तेजाजी के मंदिर में विजयराजे सिंधिया को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ  प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और कबाड़ी की दुकान पर घरों से लाए गैस चूल्हे बेच कर बढ़ी हुई गैस की कीमतों और सिलैंडरों की सबसीडी खत्म करने का विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष हेमा गहलोत, संगठन उपाध्यक्ष सरोज जाटव, डॉ. कमला गोखरू, उपाध्यक्ष बीना गोयल, बजरंग मंडल अध्यक्ष रश्मि शर्मा, पृथ्वीराज मंडल अध्यक्ष कल्पना कासवा, आदर्श मंडल अध्यक्ष सीमा गोस्वामी, आर्य मंडल अध्यक्ष अनिता बैरवा सहित कई महिलाएं मौजूद थी।
error: Content is protected !!