Deprecated: Creation of dynamic property OMAPI_Elementor_Widget::$base is deprecated in /home/u839618843/domains/ajmernama.com/public_html/wp-content/plugins/optinmonster/OMAPI/Elementor/Widget.php on line 41
सहस्त्रधारा से किया शिव का अभिषेक - Ajmernama

सहस्त्रधारा से किया शिव का अभिषेक

Abhishek 1ब्यावर, 6 अगस्त। सावन के मौके पर श्री बांकेबिहारी मंदिर में विराजित भगवान शिव का रविवार को अभिषेक किया गया। भोले बाबा के भक्तों ने सहस्त्रधारा से जलाभिषेक किया। श्री बांकेबिहारी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष माणक डाणी ने बताया कि पंडित शिवरत्न दाधीच के सान्निध्य में विप्रजनों ने रुद्र पाठ किया। आयोजक गोपाल चतुर्वेदी ने परिवार सहित मंत्रोच्चार के बीच शिव पूजा की। शिवालय हर-हर महादेव व बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हो गया। जलाभिषेक के पश्चात श्रृंगार व भक्ति कार्यक्रम हुआ। इसमें विष्णु चतुर्वेदी, प्रियंका चतुर्वेदी ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में राधेश्याम डाणी, सुमित सारस्वत, मोनू अरोड़ा, सौरभ भारद्वाज, कोमल चतुर्वेदी, कुसुम डाणी, साधना सारस्वत, अंजू चतुर्वेदी सहित कई भक्तों ने भाग लिया। श्रृंगार आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

error: Content is protected !!