1 दिन भी पावन करने का संकल्प लिया तो मुहुर्त फलने लग जाएगा

26 वां अमïृतमय संस्कार शिविर आज से, देशभर से आए श्रावक,
गाजे बाजे के साथ निकला जुलूस

DSC_0008मदनगंज-किशनगढ़। मुनि पुंगव 108 सुधासागर जी महाराज ने आर.के. कम्यूनिटी सेन्टर में चल रहे प्रवचन के दौरान कहा कि कम से कम हम ये संकल्प तो ले कि मन वचन काय से तीर्थ क्षेत्र में, मंदिर में और घर के पूजा गृह में कोई पाप कर्म नहीं करेंगे। मुनि श्री ने कहा कि क्या मनुष्य पर्याय नोटों को गिनने के लिए है, क्या इसे कमाने में ही जिंदगी गुजार दोगे, मरने के बाद तुम्हारे साथ एक पैसा भी जाने वाला नहीं है। जितना तुम कमा रहे हो वो तो साथ नहीं जाएगा किन्तु तुमने इसे कमाने में जो पाप किए है वो पाप की गठरी तो साथ जरूर जाएगी। मुनि श्री ने कहा कि हर मुहुर्त फेल क्यों हो रहा है तुम्हारा, हर कार्य में फेल क्यों हो रहे हो तुम, अच्छे मुहुर्त निकलने पर भी तुम्हारा अमंगल क्यों हो रहा है, क्यों सफलता नहीं मिल रही है ? मुनि श्री ने कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है कि हम साल में एक दिन भी पावन करने का संकल्प नहीं ले पाते है।
मुनिश्री नेे कहा कि साल भर में कम से कम एक दिन पावन करने का संकल्प ही ले लो। उस एक दिन की तारीख निश्चित कर लो कि उस दिन मेरा किसी से कोई संबंध नहीं रहेगा। मन वचन काय से सिर्फ सिर्फ आत्मा परमात्मा से ही संबंध रहेगा। ये एक दिन अनंत चौदस कर लो, दीपावली कर लो। और भी अच्छे व्यक्ति बनना चाहते हो तो महिने में एक दिन चौदस का संकल्प ले लो, और भी अच्छे व्यक्ति बनना चाहते हो तो पंद्रह दिन में एक दिन पावन करने का संकल्प ले लो। अगर ऐसा किया तो तुम्हारा खराब समय भी चल रहा होगा तो भी तुम्हारा मुहुर्त फलने लग जाएगा। कोई अमंगल नहीं होगा। क्योंकि तुमने अच्छा संकल्प लिया है।
ये रहे श्रावक श्रेष्ठी
श्री दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिति के मीडिया प्रभारी विकास छाबड़ा ने बताया कि प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा, चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन, शास्त्र भेंट, पाद प्रक्षालन का सौभाग्य महावीरप्रसाद, चेतनप्रकाश, सुभाष, अशोक, संजय, उदित, हर्ष (ड्योडी वाले) गंगवाल परिवार वालो को मिला।

अलवर विधायक ने लिया मुनि श्री से आशिर्वाद
अलवर शहर विधायक बनवारीलाल सिंहल (जैन) व राजस्थान विधानसभा में सहायक संपादक जयकुमार जैन ने आज मुनि संघ से आशिर्वाद प्राप्त किया।
गाजे बाजे के साथ निकला जुलूस
आज प्रात: 6 बजे गाजे बाजे के साथ जुलूस में मुनिसुव्रतनाथ मंदिर जी से 16 जिन प्रतिमाएं आर.के. कम्यूनिटी लाई गई। इस मौके पर समाज के कई लोग शामिल हुए।
26 वां अमïृतमय संस्कार शिविर आज से
मुनिसंघ के सानिध्य में आर.के. कम्यूनिटी सेन्टर में 26 वां श्रावक संस्कार शिविर आज से शुरू होगा। जिसका समापन 5 सितम्बर को होगा। शिविर में देशभर के करीब 3000 श्रावकों की उपस्थित रहेगी। शुक्रवार को श्रावकों का रजिस्ट्रेशन किया गया व तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
ये होंगे ग्रुप
शिविर में 6 ग्रुप बनाए गए है। जिसमें धैर्य सागर ग्रुप में 10 वर्ष से 18 वर्ष तक, गंभीरसागर ग्रुप में 19 वर्ष से 27 वर्ष तक, निष्कंपसागर ग्रुप में 28 वर्ष से 36 वर्ष तक, महासागर ग्रुप में 37 वर्ष से 45 वर्ष तक, सुधासागर ग्रुप मेंं 46 वर्ष से 54 वर्ष तक, विद्यासागर ग्रुप में 55 वर्ष से ऊपर तक शामिल होंगे।
दैनिक कार्यक्रम
श्री दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिति के मीडिया प्रभारी विकास छाबड़ा ने बताया कि शिविर में दैनिक कार्यक्रम निश्चित किए गए है। जिसमें प्रात: 3.50 बजे मंगलध्वनि (टंकार) के साथ उठना (आवास स्थल पर), प्रात: 4 बजे सामूहिक प्रार्थना (आवास स्थल पर), प्रात: 4.30 बजे स्नानादि से निवृत होना, प्रात: 5 बजे ध्यान स्थान पर पहुंचना, प्रात: 6 बजे अभिषेक एवं सामूहिक संगीतमय पूजन, प्रात: 7 बजे तत्वार्थसूत्र वाचना एवं अर्घ समपर्ण, प्रात: 8 बजे मुनिश्री के मंगल प्रवचन (दशलक्षण धर्म पर), प्रात: 10 बजे आहार चर्या भोजन हेतु प्रस्थान (श्रावकों के घर पर), मध्यान्ह 1 बजे सामूहिक सामयिक अध्ययन पठन पाठन, मध्यान्ह 2.15 बजे जिज्ञासु प्रश्रोत्तर (मुनिश्री से), मध्यान्ह 3 बजे मुनिश्री द्वारा कक्षा पाठ्यक्रमानुसार, मध्यान्ह 4.30 बजे अल्पाहार, सांय 5.30 बजे सामूहिक श्रावक प्रतिक्रमण, सायं 6.15 बजे आचार्य भक्ति व सामूहिक आरती, सांय 7 बजे ग्रुप अनुसार अध्ययन कक्षाएं अलग अलग स्थानों पर, रात्रि 8.30 बजे आवास स्थलों पर प्रस्थान, रात्रि 9.30 बजे उपचार, वैयावृति, अध्ययन आदि एवं रात्रि 10 बजे पूर्ण विश्राम होगा।

error: Content is protected !!