बाठेडाखूर्द हुआ धर्ममय, वासुदेवली व मां मगला के जयगारों से गूंजी कलश यात्रा

मेनार । वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के बाठरडा खुर्द गांव में शुभ मुहूर्त में वासुदेवजी की मूर्ति का अनावरण एवं माँ मंगला माता मंदिर के जीर्णोद्धार के उपलक्ष में विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनका हवन अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद महाप्रसादी के साथ समापन हुआ। वासुदेव जी की मूर्ति अनावरण का लाभ जोशी परिवार रामचंद्र पिता पुरुषोतम लाल जोशी ने लिया। इस दौरान पुरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
धार्मिक आयोजन को लेकर शनिवार को विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें गांव सहित आसपास के गांवो व कस्बों से श्रद्धालुओं सैलाब उमड पडा। महिलाओं एवं युवतियों ने कलश में गंगाजल भरकर सिर पर कलश को धारण किया। गांव की गली-गली भगवा ध्वज एवं पताकाओं से सुसज्जित दिखी। कलश यात्रा में भक्तगण माता मंगला के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थ,े वही महिलाए मंगल गीत गाती हुई शोभायात्रा में नाचती गाती आगे बढ़ रही थी। महिलाए बैंड बाजो पर बजते मधुर भक्तिमय भजन बन्नो मारो चारभुजारो नाथ बनी तो मारी तुलसा लाडली, लाल चुनडीया म्हारी कोई, माताजी ने सोवे, प्यारी घनेरी लागे, भगत ओडावे थेतो ओडो म्हारी माँ३, सिंह सवारी कोई म्हारा, माताजी ए आवे, जगदम्बा पधारे, संग माई काला गोरा लावे म्हारी माँ, मेरे जन्मो के सारे, पाप मिट जाएंगे, राम आएँगे… जैसे भजनों की ध्वनी से भक्तगणों के पावं थिरकने लगे वे अपने आप को नाचने से नहीं रोक सके। कलश यात्रा में हनुमानजी, महादेव, माताजी की विशेष झांकियो का मनमोहक नजारा हर किसी को मोहित रि रहा था। वातावरण भक्ति मय हो गया था। कलश यात्रा के यात्रा के बाद मां मंगला माता के मंदिर जीर्णोद्धार के उपलक्ष्य में हवन अनुष्ठान की शुभ मुहूर्त में पूर्ण मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाआहुति हुई, साथ ही वासुदेवजी की मूर्ति का अनावरण भी किया गया। इस दौरान माता के जयकारों से पूरा चैक को गुंजायमान कर हो गया। इससे पूर्व प्रातः 7.30 बजे से चंडी महायज्ञ अभिषेक एवं यजमानों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ हवन में पूर्णाहुतिया दी गई। दोपहर बाद शुभवेला में वासुदेव जी की मूर्ति का अनावरण रामचंद्र पिता पुरुषोतम लाल जोशी के द्वारा किया गया। यह लाभ रामचंद्र पिता पुरुषोतम लाल जोशी ने स्वर्गीय पुरुषोत्तम लाल एवं हीरालाल जी एवं पन्ना बाई और मोती बाई के आशीर्वाद से 52,500 रुपये की धर्म बोली लगाकर प्राप्त किया। इस दौरान उनके पुत्र करण,पीयूष सहित सभी रिश्तदार एवं हजारों श्रद्धालुगण उपस्थित रहें। इस धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन आसपास के गांवो मेनार, सुवानिया, महूडा, रुण्डेडा, खेरोदा, जलोदा, पानेरियो की मादड़ी, उदयपुर, खरसान आदि गावों व नगरों से भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मन्दिर पर माताजी के दर्शन करके खुशहाली की कामनाएं की। अंत में आयोजन को लेकर महाप्रसादी का आयोजन हुआ। जिसमें हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कैप्शन-मूर्ति अनावरण के दौरान जोशी परिवार।

लोकेश मेनारिया

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!