पर्यावरणमित्र गणपति महोत्सव के चौथे दिन महाआरती व सांस्कृतिक संध्या

united ajmerआज दिनांक 28-8-17 को यूनाइटेड अजमेर द्वारा आयोजित पर्यावरणमित्र गणपति महोत्सव के चौथे दिन ख़ूब धूमधाम से महाआरती व सांस्कृतिक संध्या मनायी गई ।
यूनाइटेड अजमेर की संयोजिका कीर्ति पाठक ने बताया कि आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेम प्रकाश आश्रम दिल्ली गेट के संत श्री ओम् साईं थे ।
आयोजन समिति के संयोजक संजय टाँक ने जानकारी देते हुए बताया कि सायंक़ालीन आरती के पश्चात कला अंकुर कला मंडल के युवा कलाकारों ने आज के भ्रष्ट माहौल पर प्रहार करती हुई नाट्य प्रस्तुति दी । एस एन माथुर सर द्वारा निर्देशित इस नाट्य प्रस्तुति को सभी नागरिकों ने सराहा ।
अजमेरवासियों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लुत्फ़ उठाया ।
अंत में मुख्य अतिथि ने इस आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ सनातनी परम्पराओं का निर्वहन आज समय की माँग है । उन्होंने यूनाइटेड अजमेर की टीम को साधुवाद दिया कि उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को अपना लक्ष्य बनाया ।
अंत में यूनाइटेड अजमेर परिवार की ओर से अतिथियों को धन्यवाद प्रेषित किया गया स्मृति चिन्ह भेंट किए गए ।

error: Content is protected !!