21 हजार बत्तियों से की गणपति बप्पा की महाआरती

भजन संध्या में झूमे भक्त, आज बलाड़ में देंगे भावभीनी विदाई
beawar-samacharब्यावर, 28 अगस्त। शहर के फतेहपुरिया चौपड़ स्थित श्री सार्थ गणपति मंदिर में मनाए जा रहे गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को महाआरती का आयोजन हुआ। सैंकड़ों भक्तों ने 21 हजार बत्तियों से गणपति बप्पा की आरती की। इससे पूर्व भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें श्री श्याम परिवार की ओर से सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। गायक विजय मंडोरा, मनोज शर्मा, निशांत मंगल, सतीश गर्ग, सुमित सारस्वत, डॉली सक्सेना, सुगना तंवर ने भगवान गणेश व श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी। पं.विकास शर्मा, गौरव गर्ग, चर्चित मंगल, मयंक सिंहल, संस्कार मंगल ने फूलों से आकर्षक श्रृंगार कर भव्य दरबार सजाया। कार्यक्रम में दिलीप खत्री, सुमित सारस्वत, अशोक गोयल, सुनील सिंहल, अंकुर मित्तल, दयारानी सक्सेना, बबीता मंगल, शुभम अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, दीपेश गोयल, सुनील गर्ग, लोकेश पाराशर सहित कई भक्तों ने भाग लिया। पांच दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई दी जाएगी। दोपहर 3 बजे फतेहपुरिया चौपड़ से विसर्जन यात्रा प्रारंभ होगी। यहां से सभी भक्त ढोल की थाप पर झूमते और जयकारे लगाते हुए बलाड़ गांव पहुंचेंगे। वहां श्रद्धापूर्वक प्रतिमा का तालाब में विसर्जन किया जाएगा।

error: Content is protected !!