आसनों का रजिस्ट्रेशन 5 सितम्बर तक

शहर के प्रमुख मार्गो से रैली के रूप में लाया जायेगा
2500 आसनों पर विश्व विख्यात प. पूज्य श्री अश्विन कुमार जी पाठक
विशाल संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ 09 सितम्बर को

Shri Ashivan Kumar Ji Pathakअजमेर 01 सितम्बर। विद्या भारती संस्थान, अजमेर द्वारा संचालित शहीद अविनाश माहेश्वरी आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय भगवानगंज, अजमेर की रजत जयंती के उपलक्ष में 2500 आसनों पर विश्व विख्यात प. पूज्य श्री अश्विन कुमार जी पाठक द्वारा विशाल संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन शनिवार 09 सितम्बर 2017, सांय 06 बजे विद्यालय परिसर में किया जायेगा। परम पुज्य गुरूजी को अजमेर आगमन के समय शहर के मुख्य मार्गो से सामाजिक और धार्मिक संस्थाओ व संगठनों द्वारा स्वागत करते हुए विश्राम स्थान तक रैली के रूप में ले जाया जायेगा। आसनों के लिये रजिस्ट्रेशन की अंतिम दिनांक 5 सितम्बर तक की जायेगी।
ज्ञात है कि आसन की बुकिंग के लिये शहर में विभिन्न मंदिरों व मुख्य स्थानों पर व्यवस्था की गयी है जिनमें मुख्य रूप से अविनाश विद्यालय, पुष्कर रोड़ स्थित आदर्श विद्यालय, आगरा गेट गणेश मंदिर के सामने श्री मार्केटिंग सिक्योरिटी, स्वामी कॉम्पलेक्स के पास गणगौर फुड्स, रामगंज में अग्रवाल कलेक्शन, ब्यावर रोड़ में श्रीदेवनारायण डेयरी, सुभाष नगर में हनुमान मंदिर व न्यू एलो बेंग्ल, नया बाजार में उमा ज्वैलर्स, गुलाबबाड़ी में पण्डित कैटर्स, स्टेशन रोड़ पर प्रकाश फोटो स्टेट, केसरगंज में श्रीकल्याण एण्ड सन्स के साथ आदि स्थानों पर की जा रही है।
सुन्दरकाण्ड पाठ के लिये प. पुज्य गुरूजी अश्विन कुमार जी अहमदाबाद से अजमेर पधारेगें। जो पिछले 17 वर्षो से अनवरत देश विदेश में सावर्जनिक रूप से प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ कर रहे है। यह 6310वें दिन का 6565वां पाठ रहेगा। विद्यालय परिसर में होने वाले सुन्दरकाण्ड पाठ में आसनों पर महिलाओं और पुरूषों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गयी है। पाठ के दौरान सभी श्रृद्धालुओं को सुन्दरकाण्ड पाठ की पुस्तकें समारोह समिति द्वारा दी जायेगी।
तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिये 5 सितम्बर मंगलवार को शाम 7 बजे अविनाश माहेश्वरी स्कूल में बैठक रखी गयी है। जिसमें सभी जुड़े हुए समिति के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेगें।

जीवेन्द्र कुमार
कार्यक्रम संयोजक
मों. 9530210115

error: Content is protected !!