झूलेलाल चालीहो समापन पर 3 सितम्बर से लेह लद्धाख में होगें धार्मिक आयोजन

महेन्द्र कुमार तीर्थाणी
महेन्द्र कुमार तीर्थाणी
अजमेर 1 सितम्बर 2017- भारतीय सिन्धु सभा केन्द्रीय प्रतिनिधि सभा में तय कार्यक्रम में देश भर में सम्पन्न हुये ईष्टदेव झूलेलाल चालीहो समापन अवसर पर कल 3 सितम्बर से 7 सितम्बर तक चार दिवसीय धार्मिक आयोजन जम्मू कश्मीर के लेह लद्धाख में सिन्धु नदी किनारे पर आयोजित किये जायेगें। यात्रा हवाई मार्ग दिल्ली से लेह पहुंचेगी।
प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि लेह लद्धाख में सिन्धु नदी पर आयोजित कार्यक्रम में देश भर से तीर्थयात्री सम्मिलित होगें। जिसमें सिन्धु नदी पर पूजन, बहिराणा साहिब, महाआरती, दीपदान व अलग अलग राज्यों के कलाकारों द्वारा धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगें। साथ ही गुरूद्वारा पत्थर साहब, मेग्नेटिक हिल, पॅगांग झील का भ्रमण कार्यक्रम भी जोडा गया है। लेह लद्धाख में नव-निर्मित सिन्धु भवन में भी तीर्थयात्रियों के लिये आवास उपलब्ध रहेगा।

(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी )
प्रदेश महामंत्री
मो. 9414705705

error: Content is protected !!