पुष्कर मुख्य मार्ग की दुर्दशा सुधारने की मांग

IMG_20170910_222834अजमेर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शैलेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री व सार्वजनिक निर्माण मंत्री को पत्र लिख कर अजमेर शहर से अंतरास्ट्रीय तीर्थ नगरी पुष्कर जाने वाले मार्ग की दुर्दशा सुधारने की मांग की है।शैलेश गुप्ता ने गहरा रोष प्रकट करते हुए कहा कि हिंदुओं के सबसे बड़े तीर्थ स्थल पुष्कर राज में रोजाना हजारो की संख्यामें धार्मिक आस्था से जुड़े ें देश विदेश से पर्यटक आते है परंतु सार्वजनिक निर्माण विभाग ,विद्युत विभाग व जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण पुष्कर घाटी से ले कर पुष्कर चुंगी के मध्य जो मार्ग है वो इतना खराब हालत में है कि यदि कोई व्यक्ति 2 3 बार इस सड़क से निकल जाए तो स्लीप डिस्क हो जाय पूरे रोड पर कहि पर भी रोड़ लाइट नही है लीलासेवड़ी के आस पास कई गाय रोड पर बैठी रहती है जिस से भी रोजाना दुर्घटनाए होती रहती है।विद्युत विभाग की कितनी ही बार शिकायते कर दो परंतु उनके कान पर जू तक नही रेंगती।शैलेश गुप्ता ने इस सड़क को जल्द से जल्द ठीक कराने व यहा पूरे रोड पर रोड लाइट लगाने की मांग संपर्क पोर्टल व 181 पर भी दर्ज कर दी है।

1 thought on “पुष्कर मुख्य मार्ग की दुर्दशा सुधारने की मांग”

  1. जिला मुख्यालय से मात्र कुछ किलोमीटर पर इस मुख्य सड़क जो की अजमेर से पुष्कर को जोड़ती हे इसकी हालात को देख कर अंदाजा लगता हे की प्रसाशनिक और राजनीतिक रूप से सरकार पूर्णतया विफल रही है ,स्मार्ट सिटी
    के हालात वाकई ख़राब है

Comments are closed.

error: Content is protected !!