दिनांक 28.10.2017 को प्रातः 11ः00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे आई.टी विभाग के अजमेर जिले के पदाधिकारियों कि बैठक लेगीं। साथ ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय अशोक जी परनामी व आई.टी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी बैठक लेगें।
अजमेर संभाग प्रभारी डॉ.अरविन्द शर्मा ने बताया कि आगामी चुनाव आई.टी विभाग के माध्यम से लड़ा जायेगा एवं माननीय मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के अजमेर दौरे में सभी विधानसभाओ के कार्यकर्ता बैठक में आई.टी विभाग के पदाधिकारीयों से विषेश बतचीत कि तथा सोशल मीडिया पर विशेष जोर दिया तथा केंद्र सरकार कि योजना व राज्य सरकार कि योजना कि उपब्धियों जन-जन तक पहुंचाने का कार्य आई.टी विभाग का ही है अतः आई.टी विभाग को बहुत जागरूक होना चाहिऐ।
इस बैठक में भाग लेने कि लिए अपेक्षित कार्यकर्ता देहात प्रभारी मोहित जैन आई.टी विभाग के देहात संयोजक अंशुल पौरवाल, देहात सह संयोजक सर्वेश्वर शास्त्री, रविन्द्र वैष्णव, विधानसभा के प्रभारी व मण्डलों के आई.टी विभाग के संयोजक व शहर जिले से शहर जिला संयोजक अनुपम गोयल, सह संयोजक हेमन्त सुनारिवाल व अनुज माथुर, व सभी मण्डलों के संयोजक प्रदेश कार्यालय बैठक में भाग लेगें। सभी से आग्रह किया कि सभी पदाधिकारी बैठक में भाग लेगें।