सिन्धी अकादमी अध्यक्ष को राज्यमंत्री का दर्जा देने पर आभार

महेन्द्र तीर्थानी
महेन्द्र तीर्थानी
जयपुर/अजमेर -3 नवम्बर राजस्थान सिन्धी अकादमी के अध्यक्ष पद को राज्यमंत्री का दर्जा देने पर भारतीय सिन्धु सभा की ओर से राज्य सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
प्रदेष महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि 1979 में राजस्थान में देष की पहली सिन्धी अकादमी का गठन किया गया और अब राज्य सरकार द्वारा अध्यक्ष पद को राज्य मंत्री स्तर का दर्जा दिये जाने की स्वीकृति प्रदान करने का राजस्थान सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया है। इससे सिन्धी अकादमी की ओर से सिन्धी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित होने के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित स्वण जयंती समारोह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों व युवा पीढी को अधिक जोडा जायेगा। सभा की ओर से राज्य सरकार से मांग की गई है कि सिन्धी अकादमी कार्यक्रमों के लिये स्वीकृत बजट को भी बढाने के साथ सिन्धी विषय लेकर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राषि पूर्व की भांति वितरित करने की जाये।
(घनष्याम हरवाणी )
प्रदेष प्रचार मंत्री,
मो.9414631255

error: Content is protected !!