संभागस्तरीय खेलकूद एवं सास्कृतिक प्रतियोगिता शुरू

ZP AJMER 04अजमेर 08 नवम्बर। सर्वशिक्षा अभियान योजनान्तर्गत संचालित राजकीय बालिका कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 8 वी संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को अजमेर चन्द्रबरदायी नगर स्थित खेल स्टेडियम में शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी एवं जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने झण्डारोहण एवं मशाल जलाकर शुरूआत की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि विद्यालयी जीवन में पढ़ाई के साथ – साथ खेल में रूची से ही सर्वागीण विकास संभव है, खेलों से ही विद्यार्थियों के मन में सामाजिक समरसता की भावना पैदा होती है। सामाजिक समरसता की भावना पैदा होने से समाज में अच्छे विचारों की भावना जाग्रत होती है। जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि खिलाडियों को खेल के मैदान में हार जीत की भावना से खेलने के बजाय मन में कुछ नया सिखने की भावना से उतरना चाहिए, कोई भी प्रतियोगी कभी भी हारता नही वह खेल के मैदान में उतरने के बाद कुछ नया जरूर सीख के जाता है, इसी भाव को खेल के महत्व को जीवन में उतारने से हार जीत का अंतर समाप्त हो जाता है। जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने अजमेर में आयोजित बालिका खेल प्रतियोगिता के आयोजक विभागीय अधिकारीयों सहित राजकीय बालिका कस्तूरबा गांधी विद्यालय तबीजी के विद्यालय स्टाफ का आभार व्यक्त किया। तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में शिक्षा मंत्री देवनानी ने अजमेर, टांेक, भीलवाड़ा एवं नागौर से आए खिलाडियों का हौसला अफजाई किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो खो, जूड़ो साईकिल रेस, एथलेटिक्स खेल सहित सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 10 नवम्बर तक किया जायेगा। समारोह में उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा सीताराम गर्ग, उपनिदेशक प्राथमिक शिक्षा जीवराज जाट, जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा प्रथम हरिप्रसाद शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा द्वितीय चन्द्रशेखर शर्मा, सर्वशिक्षा अभियान एडीपीसी दिनेश कुमार ओझा, सहायक अभियंता अवनीश तायल, सहायक लेखाधिकारी सुनिल कुमार जैन सहित विभागीय अधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सर्वशिक्षा अभियान के एडीपीसी दिनेश कुमार ओझा ने किया।

(विकास जादम)
जिला परिषद, अजमेर 9829357770, 9530300419

error: Content is protected !!