अकादमी अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राव का केकडी में होगा भव्य स्वागत
राज्य सरकार द्वारा वंशावली लेखन को बढावा देने के लिए वंशावली संरक्षण एवं संवर्ध्दन अकादमी की स्थापना करने तथा महेन्द्र सिंह राव को अध्यक्ष नियुक्त कर राज्यमंत्री का दर्जा देने पर बडवा (राव) समाज में खुशी की लहर छाई है। इसके लिए समाज बंधुओ ने राज्य सरकार का आभार जताया है। मीडिया प्रभारी रणजीतसिंह केशावत ने बताया कि बुधवार को अजमेंर रोड स्थित राव समाज छात्रावास में बैठक आयोजित हुई जिसमें सभी समाजबंधुओ ने अकादमी की स्थापना पर खुशी एवं आभार जताया। इस दौरान गत माह 24 अक्टूबर को नियुक्त वंशावली संरक्षण एवं संवर्ध्दन अकादमी के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राव का रविवार को केकडी आगमन पर समाज की तरफ से भव्य स्वागत किया जायेगा। जुनियां गेट से होटल लक्ष्मी पैलेस तक जगह जगह बडवा (राव) समाज की तरफ से भव्य स्वागत किया जायेगा। इस दौरान मालपुरा से आये रणवीरसिंह ने समाज के युवाओ से वंशावली लेखन में रूचि रखने की अपील की। स्वागत समारोह में केकडी, हिंगोनियां, कनेई, देवल आदि क्षेत्र के 27 गांवो से समाज बंधुओ की भागीदारी रहेगी। इसके लिए कुछ जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। बैठक में हिंगोनियां,केकडी,मानपुरा, स्यार,कनेई आदि गांवो से 35 लोगो की भागीदारी रही। बैठक का संचालन राधेश्याम गोपलान ने किया। इस दौरान जितेन्द्रसिंह, बबलूसिंह, मानसिंह,विक्रमसिंह, सरदारसिंह,रविकातंसिंह, रणजीतसिंह, एडवोकेट सुरेन्द्रसिंह, लक्ष्मणसिंह,राधेश्याम गोपलान आदि समाजबंधु उपस्थित थे।