कलश यात्रा से होगा भगवत कथा का आरंभ

R S Shashtriब्यावर, 2 दिसंबर। श्री बालाजी मंडल व जानकी महिला मंडल के तत्वावधान में भागवत कथा प्रबंध समिति की ओर से आगामी 19 से 25 दिसंबर तक श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसमें निम्बाकाचार्य पीठ के जगदगुरु श्रीजी महाराज के सुशिष्य पं.रविशंकर शास्त्री व्यासपीठ पर विराजित होकर कथा का अमृतपान कराएंगे। प्रवक्ता सुमित सारस्वत ने बताया कि सात दिवसीय कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा। 19 दिसंबर को प्रात: 8.45 बजे कलश व शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा फतेहपुरिया बगीची से आरंभ होकर कथास्थल राधाकुंज गार्डन पहुंचेगी। यहां भागवतजी की स्थापना कर पवित्र पोथी पूजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक होगी। प्रसंग अनुसार विभिन्न उत्सव भी मनाए जाएंगे। भव्य कथा आयोजन को लेकर अध्यक्ष माणक डाणी, संयोजक केदार गर्ग, कांतिलाल डाणी, राधे गोयल, शकुंतला गोयल, चेतनप्रकाश जोशी, प्रभा नवाल, स्नेहलता गोयल, प्रभा शर्मा, विनोद गोयल सहित समिति सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। शहर के विभिन्न मंदिरों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर बैनर लगाए गए हैं। कलश यात्रा आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है।

error: Content is protected !!