सेंट्रल एकेडमी स्कूल में स्वास्थ्य पर हुआ खुला संवाद
मित्तल हॉस्पिटल के आंख, नाक, कान, गला व दांतों के डाक्टरों ने दी सेवाए
अजमेर, 2 दिसम्बर( )। प्रगति नगर कोटड़ा स्थित सैन्ट्रल एकेडमी सीनियर सैकंडरी स्कूल में शनिवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम जारी किए जाने के दौरान आयोजित अभिभावक- षिक्षक मीटिंग में विद्यार्थियों की प्रोग्रेस रिपोर्ट के साथ स्वास्थ्य को भी जांचा गया। मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर अजमेर के आंख, नाक, कान, गला व दंत रोग विषेषज्ञों ने अभिभावकों से खुला व व्यक्तिगत संवाद कर उन्हें सेहतमंद बने रहने के टिप्स बताए साथ ही उनका स्वास्थ्य जांच कर परामर्ष दिया। डायटीषियन ने विद्यार्थियों के खान-पान पर अभिभावकों को विषेष सलाह दी। षिविर में कक्षा दस तक के 400 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम का शुभांरभ विद्यालय की अध्यक्ष डॉ. शोभा सुमन मिश्रा, प्राचार्य अजय सिंह राजपूत व मित्तल हॉस्पीटल रिसर्च सेंटर अजमेर के नाक, कान व गला रोग विषेषज्ञ डॉ. रचना जैन, नेत्र रोग विषेषज्ञ डॉ. विनित चंडक, दंत रोग विषेषज्ञ डॉ. मीना राठौड, एवं डायटीषियन सुश्री. नौषिना खान, प्रबंधक जनसम्पर्क सन्तोष गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं स्व. श्री टी.एन. मिश्रा की फोटो पर माल्यापर्ण कर किया गया।
नाक, कान व गला रोग विषेषज्ञ डॉ रचना जैन ने पावर प्रजेंटेषन के जरिए विद्यार्थियों की मौजूदा लाइफ स्टाइट को रेखांकित करते हुए उन्हें स्वस्थ्य रहने के टिप्स बताए। डॉ रचना जैन ने अभिभावकों से अपेक्षा की कि यदि वे बच्चों को भविष्य में स्वस्थ देखना चाहते हैं तो स्वयं घर में ऐसा वातावरण तैयार करें। उन्होंने अभिभावकों से अपने लाइफ स्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव कर बच्चों को सेहत मंद बने रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। डॉ रचना जैन ने कहा कि बच्चों के बीमार होने पर उपचार कराने के लिए जागरूक होने से ज्यादा बेहतर है कि उन्हें बीमार होने ही ना दें इसके लिए माहौल बनाया जाए। इस मौके पर नेत्र रोग विषेषज्ञ डॉ विनीत चंडक ने भी घर पर टीवी देखने, डिजीटल वर्ल्ड में मूव करते हुए आंखों की सेहत का ख्याल रखने आदि की सलाह दी। जनसम्पर्क प्रबंधक संतोष गुप्ता ने अभिभावकों को प्रेरित किया कि वे सेहत की परवाह करें। यदि वे स्वस्थ हैं तो उसे बनाए रखे। यदि अस्थिर है तो नियंत्रित करें और यदि असाध्य हैं तो अच्छे हॉस्पिटल और चिकित्सक से शीघ्र मदद लें। क्यों कि रोग को टालने से मिटता नहीं बल्कि बढ़ता है। कार्यक्रम के अंत विद्यालय प्रचार्य अजय सिंह राजपूत ने सभी चिकित्सा विषेषज्ञों को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया एवं सभी आगुन्तकों का धन्यवाद किया। इस अवसर अभिभावकों ने अयोजन को बहुत सराहा और भविष्य में भी ऐसे ही षिविर आयोजित कर विद्यार्थियों की स्वास्थ्य परख कराते रहने की अपेक्षा की।