राम नाम की भव्य परिक्रमा 31 दिसम्बर से होगी शुरू

54 अरब हस्त लिखित नामों की महापरिक्रमा 16 दिन चलेगी।
हित अम्बरिश, गौवत्स राधाकिशन, जगदगुरू रामदयाल महाराज सहित हर दिन होगा संतो के प्रवचन एवं सत्संग
राम नाम लिखने वाले साधकों सहित अन्यों का होगा सम्मान।
महा परिक्रमा में हजारों श्रद्धालु लेंगे भाग।

08122017अजमेर 08 दिसम्बर। आजाद पार्क में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के 54 अरब हस्त लिखित नाम की महा परिक्रमा 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक श्रीराम नाम महामंत्र परिक्रमा समारोह समिति के तत्वावधान व श्री मानव मंगल सेवा न्यास व श्री राम नाम-धन संग्रह बैंक के सहयोग से महा परिक्रमा 16 दिन चलेगी। महापरिक्रमा स्थल को भव्य अयोध्या नगरी का रूप दिया जायेगा। परिक्रमा में राजस्थान सहित देशभर के राम नाम साधक भाग लेंगे। परिक्रमा की शुरूआत सुबह 6ः15 बजे होगी, श्रृद्धालु रात्रि 8ः15 बजे तक परिक्रमा कर सकेगें। श्रीराम नाम परिक्रमा महोत्सव में परिक्रमा के साथ साथ दोपहर 02ः30 बजे से विभिन्न मण्डलियों द्वारा सुंदरकाण्ड पाठ, शाम 05ः30 बजे संत महात्माओं के प्रवचन के पश्चात श्रीराम के साधकों, समाज सेवियों सहित अन्य का सम्मान किया जाएगा। शाम 7 बजे महाआरती होगी। महाआरती के बाद शाम 7ः30 बजे से विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा प्रभु भक्ति की प्रस्तुतियां दी जायेगी।
श्रीराम साधकों व वरिष्ठजनों का होगा सम्मान
समिति के संयोजक सुनील दत्त जैन ने बताया कि आज स्वामी कॉम्पलेक्स पर बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा कर तय किया गया कि महापरिक्रमा के दौरान हर दिन शाम को अलग अलग संतों के प्रवचन और राम नाम की महिमा का व्याख्यान होगा। संत प्रवचन के बाद सुंदरकांड का पाठ और राम कीर्तन होगा। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर राम दरबार सजाया जाएगा। नियमित रूप से विभिन्न धार्मिक संस्थानों के बडे संत कार्यक्रम में भाग लेंगे। महा परिक्रमा कार्यकम के तहत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली समाजिक संस्थाओं और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान राम नाम धन संग्रह करने में कीर्तिमान स्थापित करने वाले श्रद्वालुओं का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में हर दिन होने वाली विशेष आरती में शहर के गणमान्य लोग भाग लेंगे। इसमें विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, उद्योगपति और समाज सेवी हांेगे। प्रभात फेरी परिवार सन्यास आश्रम की ओर से हर दिन परिक्रमा स्थल पर प्रभात फेरी और भजनों के कार्यक्रम होंगे।
30 को भूमि पूजन और गौ पूजा
समिति के संहसयोजक उमेश गर्ग ने बताया कि राम नाम की महा परिक्रमा के शुभारंभ से पहले 30 दिसबंर को भूमि पूजन का कार्यक्रम होगा। इसी दौरान गौ पूजन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रविवार को सुबह 10 बजे भूमि पूजन कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में सहयोगी संस्था श्रीराम नाम महामंत्र समारोह समिति, श्रीमंगल सेवा न्यास, श्रीराम नाम धन संग्रह बैंक, विश्व हिंदू परिषद, तुलसी सेवा संस्थान, केशव माधव परमार्थ मंडल, राधा कृष्ण सखा परिवार, सर्वेश्वर संकीर्तन मंडल, श्री श्याम प्रेम मंडल, तुलसी जयंती समारोह समिति, श्री श्याम सेवक कल्याण संघ, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, झरनेश्वर सेवा समिति, संाई बाबा मंदिर समिति, श्री समस्त मानस मंडल, आदेश ग्रुप, अजमेर लायंस, सिन्धी समाज महासमिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहेंगे।
प्रमुख संतो के प्रवचन एवं सत्संग
सहसयोंजक कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि वृंदावन के विख्यात संत हित अमबरीश महाराज के संगीतमय संर्कीतन 4 जनवरी को, जगदगुरू रामदयाल महाराज के प्रवचन 9 जनवरी को शाम 5ः30 बजे से और गौवत्स राधाकिशन महाराज के पावन सान्निध्य एवं संगीतमय सत्संग सहित वरिष्ठ एवं विशिष्ट संतों का आशीर्वाद अजमेर की जनता को मिलेगा।
विभिन्न समितियां बनाई गयी
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि महोत्सव के संचालन हेतु मुख्य संयोजक सुनील दŸा जैन, सहसंयोजक कंवल प्रकाश, उमेश गर्ग, सत्यनारायण भंसाली, डॉ. विष्णु चौधरी ने अलग अलग समितियां का गठन किया जिसमें वित्त समिति में ओमप्रकाश मंगल, नितिन शर्मा, महेन्द्र जैन मित्तल, अखलेश गोयल, नवीन सोगानी, अनील गर्ग। संत आथित्य समिति में अभिलाशा यादव, भारती श्रीवास्तव, अलका गौड़। श्रीराम नाम के साधक सम्मान समिति में बालकिशन पुरोहित, पूरणसिंह चौहान। सुंदरकाण्ड व्यवस्था समिति में शिवरतन वैष्णव, शंकरसिंह राठौड़। भजन व सांयकालीन कार्यक्रम समिति में ललित शर्मा, नरेन्द्र जैन। प्रचार प्रसार समिति में विनीत लोहिया, विजय मौर्य। टेंट व पाण्डाल समिति में सुरेश शर्मा, नारायण गुर्जर, अमर सिंह, अशोक राठी। मंच सज्जा समिति में पुनम मारोठिया, प्रेम केवलरमानी, हेमंत तायल। पदवेश समिति में मोनू आदेश ग्रुप गुलाबबाड़ी। लाईट व माईक समिति में अशोक टांक, विनिता जेमन। फोटो व विडियोंग्राफी समिति में देवानाथ योगी, महेश मूलचंदानी। प्रशासनिक व स्वच्छता समिति में राजेन्द्र गांधी, धर्मेन्द्र शर्मा, ज्ञान सारस्वत, कुंदन वैष्णव, धर्मपाल जाटव। अतिथीयों व विशिष्ट अतिथीयों का समन्वयक में सोमरतन आर्य, नितेश आत्रे। सामाजिक संगठन समिति में मोहन खण्डेलवाल, महेन्द्र तीर्थानी। प्रसाद समिति में रमेश मित्तल, विष्णु कुमार मोरानी। सुरक्षा समिति में लेखराज। चिकित्सा समिति में मोहन तुलस्यानी, डॉ. दीपक भाकर। स्वागत समिति में श्यामसुन्दर बंसल, रमेश तापडिया जे.के. शर्मा। नियंत्रण कक्ष एवं कार्यालय समिति में तुलसी सेवा संस्थान एवं तुलसी जयंती समारोह समिति, सुरेन्द्र बंसल। सूचना समिति में विजयलक्ष्मी विजय, मनोज कुमार सोलंकी सहित कई समितियां बनाई गयी।
विशेष आकर्षण का केन्द्र बनेगी अयोध्या नगरी
समिति के सहसंयोजक सत्यनारायण भंसाली ने बताया कि श्रीराम नाम महापरिक्रमा के लिए आजाद पार्क में बनाई जा रही अयोध्या नगरी शहरवासियांे के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी। एक विशाल वाटर प्रुफ पण्डाल को अयोध्या नगरी का रूप दिया जा रहा है। जिसमें ध्वनि व प्रकाश की आधुनिक व्यवस्था होगी। इस पण्डाल मे आने वाले लोगो को भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या के वातावरण का आभास होगा। अयोध्या नगरी में जगह जगह भगवान श्रीराम और भगवान हनुमान सहित रामायण काल के कई देवी देवताओं के विशेष चित्र होंगे। रामनाम की परिक्रमा के लिए आने वाले श्रृद्धालुओं का संगीतमय राम पाठ व पुष्पों के साथ स्वागत होगा। परिक्रमा महोत्सव के लिए सभी तैयारियंा पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम स्थल पर सुन्दरकाण्ड, संत प्रवचन, आरती, धार्मिक एवं संस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विशेष पण्डाल बनाया जा रहा है। आज बैठक में समारोह समिति के सदस्य उपस्थित थे।

उमेश गर्ग
सहसंयोजक
मो. 9829793705

error: Content is protected !!