भारतीय गुणवत्ता परिषद् व भारतीय योग संगठन के संयुक्त तत्वाधान में आज प्रातः 9ः00 बजे से 11ः30 बजे तक प्रथम व द्वितीय स्तर की सैद्धान्तिक परीक्षा का आयोजन योग विज्ञान एवं मानव चेतना विभाग, मदसविवि में किया गया। योग गुणवत्ता परीक्षा में 66 में से 64 विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दी।
डॉ. लारा शर्मा ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा कल दिनाँक 10/12/2017 को द्वितीय स्तर की प्रातः 8ः45 से प्रारम्भ होगी तथा सॉय 6ः00 बजे तक चलेगी।
उक्त परीक्षा हेतु योग गुणवत्ता परिषद् नई दिल्ली से समन्वयक जॉगीर खान व प्रायोगिक परीक्षा के लिए दिल्ली, हरियाणा व बम्बई से परीक्षक पधारें हैं।
प्रभारी डॉ. ए. जयन्ती देवी ने बताया कि प्रथम स्तर की परीक्षा में प्रायोगिक व सैद्धान्तिक में मिलाकर 70 प्रतिशत उत्तीर्णाक पर पास होना होता है तथा द्वितीय स्तर में सैद्धान्तिक व प्रायोगिक दोनों में ही 70-70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते है। इसका परिणाम 1 माह में भारतीय गुणवत्ता परिषद् द्वारा घोषित कर दिया जाता है।
इस परीक्षा के आयोजन से पूर्व छात्र, वर्तमान छात्र व अन्य योग प्रेमी लाभान्वित होंगें।