कांग्रेस जनभावना मंच की पहली बैठक सम्पन्न

IMG-20171210-WA0082अजमेर। आज दिनांक 10 दिसम्बर 2017 को लोहाखान स्थित नैवैद्यम वाटिका में कॉग्रेंस जन भावना मंच की पहली बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुरेश गर्ग द्वारा इस मंच के गठन के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई कि मंच का गठन कॉग्रेंस को मजबूत करने एवं बिखरे कार्यकर्ताओं को सगंठित करके पार्टी हित में कार्य करने तथा अजमेर की सामान्य जन समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर उन्हें हल कराने बाबत् किया गया है।
इस बैठक में श्री रणजीत मलिक ने शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस बात पर मंच की ओर से प्रस्ताव पारित कर अजमेर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराने हेतु एक ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।
साथ ही श्री सुरेश चंद सोनी ने बूथ लेवल पर कॉग्रेंस संगठन को कैसे मजबूत किया जायें इस बात पर प्रकाश डाला एवं श्री अशोक मटाई ने भा.ज.पा. सरकार द्वारा किये जा रहे जनविरोधी व असवैधानिक कृत्यों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इनका विरोध करने का आहवान् किया।
बैठक में श्री राजकुमार जैन ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर योजना बनाने की बात रखी, तथा इस ओर मंच का ध्यान आकर्षित किया। पूर्व प्रधान महेन्द्र सिंह कड़ेल ने शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कॉग्रेंस पार्टी को कैसे मजबुत किया जाये इस बारे में विचार रखे। पूर्व पार्षद अशोक जैन ने कॉग्रेंस जन भावना मंच के माध्यम से विभिन्न समस्याओं के प्रति अपने विचार रखे, तथा जरूरत पड़ने पर आन्दोलन के लिये तैयार रहने की बात भी की।
साथ ही श्री सत्यनारायण पट्टीवाला ने निचली बस्ती की समस्याओं की ओर मंच का ध्यान आकर्षित किया। श्री राजेश पंवार ने इस अवसर पर जानकारी दी कि इस मंच में कोई पदाधिकारी नहीं होगा तथा सभी सदस्य के रूप में अपनी सेवाऐं देगें।
मंच की पहली बैठक की व्यवस्थाओं का संचालन साकेत गर्ग ने किया तथा उन्होंने बताया कि आज की बैठक अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में रखी गई थी, तथा अगली बैठक अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में रखना प्रस्तावित किया गया है।
इस बैठक में पार्षद गणेश चौहान, पूर्व सेवादल संगठक योगेन्द्र सेन, प्रकाश गदिया, भरत यादव, चेलाराम, हेमराज खारोलिया, गोविन्द शर्मा, इरफान खान, गिरिश पंवार, द्वारका प्रसाद मीणा, लोकेन्द्र शर्मा, कन्हैयालाल तुनवाल, दिनेश चौहान सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

error: Content is protected !!