भा.ज.पा आर्य मण्डल की हुई बैठक सम्पन्न

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी आर्य मण्डल की बैठक आज मण्डल अध्यक्ष नरपत सिंह कच्छावा तथा भा.ज.पा. के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव की मौजूदगी में सम्पन्न हुई।
भा.ज.पा. प्रदेश नेतृत्व के निर्णय अनुसार दिनांक 20 नवम्बर तक सभी वार्डो व पंचायतों में सभाएं आयोजित कर महंगाई, भ्रष्टाचार तथा एफ.डी.आई. के विरोध में व्यापक स्तर पर जनजागरण अभियान चलाया जायेगा। इसी क्रम में आर्य मण्डल की बैठक में सभी वार्डो में आयोजित होने वाली सभाओं की रूपरेखा तय की गयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यवाहक अध्यक्ष यादव ने कहा कि यू.पी.ए. 2 के कार्यकाल में बढ़ी महंगाई, भ्रष्टाचार से आमजन का जीवन अत्यन्त कष्टमय हो गया है तथा सरकार ने खुदरा व्यापार में विदेशी कम्पनी वालमार्ट को निवेश की अनुमति देकर खुदरा व्यापार को चौपट करने के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को विदेशी शक्तियों के पास गिरवी रखने का कृत्य किया है, भा.ज.पा. इन सब आमजन से जुडे विषयों को लेकर पूरे शहर में जनजागरण अभियान चलायेगी।
मण्डल अध्यक्ष नरपत सिंह ने पार्टी स्तर पर नियुक्त बी.एल.ए. द्वितीय की नियुक्तियों के कार्य को पूर्ण बताते हुए कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में पार्टी कार्यकर्त्ता बी.एल.ए. के साथ सक्रियता के साथ कार्य कर रहे है।
बैठक में सदस्यता अभियान के प्रभावी तथा महामंत्री रमेश मारू ने सदस्यता अभियान की जानकारी प्रस्तुत की।
बैठक को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शेखावत, भा.ज.पा. मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल, महामंत्री रमेश लालवानी ने भी सम्बोधित किया। साथ ही पार्षद कमलेश जैन, खेमचन्द नारवानी, सरोज भाटी, काजल, दिनेश करवा, रामदेव गुर्जर, राकेश आर्य आदि कार्यकर्त्ता थे।
महामंत्री आर्य मण्डल, अजमेर
रमेश लालवानी
मो. 9887073585
error: Content is protected !!