युवापीढ़ी को मिलेगा काव्य लेखन का प्रशिक्षण
राजस्थान साहित्य अकादमी का आयोजन

द्वितीय सत्र में कविता लेखन प्रतियोगिता होगी, जिसमें विद्यार्थी वहीं बैठकर विविध विषयों पर कविताएं लिखेंगे। इनके मूल्यांकन के उपरान्त श्रेष्ठ कविताओं को इसी दिन एक बजे पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यशाला समन्वयक संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना भार्गव और डॉ अनीता खुराना के अनुसार मुख्य अतिथि प्रख्यात साहित्यविद् व वेदविज्ञ डॉ बद्रीप्रसाद पंचोली होंगे तथा अध्यक्षता प्राचार्य डॉ एस.के.देव करेंगे। अकादमी सदस्य उमेश कुमार चौरसिया पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित रहेंगे। डॉ जितेन्द्र थदानी आयोजन सहयोगी होंगे।
कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के तौर पर देश-विदेश में प्रख्यात वीर रस के कवि भीलवाड़ा के योगेन्द्र शर्मा तथा हास्य रस के कवि रासबिहारी गौड़ भी आएंगे। अकादमी सदस्य योगेन्द्र शर्मा हाल ही में कश्मीर में सेनाओं के उत्साहवर्द्धन हेतु लगातार किये गए ओजस्वी काव्यपाठ हेतु विशेष चर्चित रहे हैं। रासबिहारी गौड़ हास्य रचनाओं के साथ-साथ संवेदनापूर्ण गंभीर कविताओं और तीखे व्यंग्य आलेखों के लिए भी लोकप्रिय रहे हैं। ये विशिष्ट कवि कविता के संदर्भ में विद्यार्थियों से संवाद करने के साथ-साथ अपनी विशेष काव्य रचनाओं का पाठ भी करेंगे।
डॉ पूनम पाण्डे
संयोजक
संपर्क-9828792720