ब्यावर, 21 दिसम्बर। विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 220 केवी जीएसएस ब्यावर से निकलने वाले 33 केवी फीडर जवाजा के आवश्यक रखरखाव व मरम्मत कार्य होने कारण 22 दिसम्बर को प्रातः 9 से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
सहायक अभियन्ता सीएसडी द्वितीय के कैलाशचंद जैन ने बताया कि 33 केवी जवाजा लाईन से जुड़े निम्न जीएसएस गोहाना, दुर्गावास, जवाजा, राजियावास व शेखावास से जुड़े गांवों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। –00–
निशुल्क सर्जरी शिविर 21 जनवरी 2018 को होगा
ब्यावर, 21 दिसम्बर। लॉयन क्लब, ब्यावर क्लासिक द्वारा 21 जनवरी 2018 को राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय ब्यावर में निशुल्क सर्जरी शिविर का आयोजन किया जाएगा।
प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर के अनुसार उक्त शिविर में चिकित्सा सुविधा सुलभ कराये जाने हेतु निम्न व्यवस्था की जाएगी। शिविर प्रभारी डॉ. दिलीप चौधरी क0वि0(शल्य), ऑपरेशन थियेटर प्रभारी डॉ. राम गोपाल गोयल, डॉ. पुखराज चौधरी क0वि0(शल्य), डॉ. संजना बागोटिया, व0वि0(निश्चे.) एवं ओटी स्टाफ द्वारा इस शिविर में सेवाएं दी जाएगी।–00–