स्वामी हिरदाराम साहेब का 11वां निर्वाण दिवस (वर्सी) धूमधाम से मनाई

हुए कई कार्यक्रम हवन, कीर्तन, प्रवचन, रामधुनी और आरती

21122017 (2)अजमेर 21 दिसम्बर। परम् श्रद्धेय संत शिरोमणी स्वामी हिरदाराम साहेब (पुष्करराज) का 11वां निर्वाण दिवस (वर्सी) श्री शांतानन्द उदासीन आश्रम पुष्करराज में महंत राममुनि के सानिध्य में व महंत हनुमानराम जी के आशीर्वाद से श्रृद्धा और उल्लास से मनायी गयी।
ट्रस्टी प्रकाश मूलचन्दानी ने बताया कि आज प्रातःकाल से ही शिवाभिषेक के बाद हवन, कीर्तन, प्रवचन, रामधुनी और महाआरती का आयोजन किया गया। उसके बाद आम भण्डारा आयोजित किया गया है। जिसमें स्वामी जी से जुड़े बेरागढ़, दिल्ली, जयपुर, व अजमेर से आये श्रृद्धालुओं ने भाग लिया। स्वामी जी के जीवन के उपदेश जिसमें प्रतिदिन छोटी-छोटी सेवा करने से मन में बुराई के विचार नहीं आते, सुख चाहो तो किसी को दुःख मत दो, मानव सेवा ही माधव सेवा है। जैसे कई स्वामी जी के दिखाये मार्गो पर चलने का सभी ने प्रण लिया। स्वामी जी की निर्मित हो रही समाधी स्थल का भी अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर स्वामी माधवदास सेवा ट्रस्ट के दादा नारायणदास, कंवल प्रकाश किशनानी, गिरधर तेजवानी, राजा ठारवानी, हरी चन्दनानी, खुशालदास, भवानी शंकर, प्रेम केवलरमानी, कमलेश कोटवानी, पारस लौंगानी, दिलीप किरनानी, नारायण थदानी, मनोहर कोरानी, महेश तेजवानी, मनिष प्रकाश, प्रभु लौंगानी, दयाल भाऊ, पारदसानी, किशनचन्द हरवानी, दीलिप भूरानी, साधवानी साहब, ईसर भम्भानी, नारी बागानी, अनील आसनानी, गुरूबक्ष मिरानी, महेन्द्र तीर्थानी, तुलसी सोनी सहित कई श्रृद्धालु उपस्थित थे।

कंवल प्रकाश किशनानी
सचिव
मो. 9829070059

error: Content is protected !!