सरवाड़-अजमेर[इक़बाल खान]
ग्राम फतेहगढ़ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि जनता की अदालत सबसे बड़ी होती है और कहा कि राज्य सरकार ने किसान युवा मजदूर एवं कर्मचारियों के साथ कठोर घात किया है।किसानों का हाल बेहाल हुआ है।किसानो की आत्महत्या की संख्या में काफी इजाफा हुआ व जीएसटी ने और व्यापारी में छोटे छोटे उद्योग को नुकसान पूछ रही है। देश में बेरोजगारी बढ़ रही है डॉ. रघु शर्मा कहां की राज्य में केंद्र की भाजपा सरकार ने झूठ का सहारा लिया है।जिसमें आम जनता परेशान है गांव फतेहगढ़ में इस बार चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की ग्रामीणों से अपील की। इसमें कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रघु शर्मा पूर्व सांसद प्रभा ठाकरे, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर पूर्व सांसद सचिव ब्रह्मदेव कुमावत पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया सहित कई कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।