अजमेर 4 जनवरी। शहर भर के 365 बूथों पर कांग्रेस द्वारा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने के बाद अब मैदानी स्तर पर आमजन से संवाद कायम करने और भाजपा सरकार की असफलता को जन-जन पहुंचाने के लिये कांग्रेस ने मतदाताओं से सीधा संवाद अभियान शुरू किया कांग्रेस के अध्यक्ष और प्रभारियों ने आज वार्डवार भ्रमण कर जनता से सीधा संवाद किया। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा के चुनावी वादे थोथे साबित हुए हैं इनकी कथनी और करनी का फर्क जनता की समझ में गया है जो उपचुनाव में हिसाब चुकता कर देगी।
कांगे्रस प्रवक्ता मुजफ्फर भारती के अनुसार मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान के लक्ष्य को सफलता पूर्वक हासिल करने बाद कांग्रेस ने अब मतदाताओं से सीधे संवाद के लिये वार्डवार अभियान शुरू किया है । कांग्रेसी नेता अपने कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ वार्डो के दौरे करेंगे इस दौरान जनता के सामने भाजपा की कारगुजारियां उजागर कर बेनाकाब किया जाऐगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शुक्रवार को वार्ड 6 और 7 का सघन दौरा किया और आमजन को बताया कि भाजपा ने विगत चुनावों के दौरान जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे और वह आज तक पूरे नहीं हुऐ है।
मतदाता से सीधा संवाद के तहत विजय जैन जनता से रूबरू हुऐ और कहा कि भाजपा ने गौ सेवा के नाम पर लोगों को झूठे आश्वासन देकर सत्ता हासिल की है। जबकि इन्हीं के शासन में गौ हत्या, तस्करी को बढ़ावा दिया गया। युवाओं के लिए 15 लाख नौकरी बैंक में राशि जमा कराने को लेकर झूठे आश्वासन देकर बैंक में खाते खुलवा दिए। जबकि वृद्धावस्था, विकलांग पेंशनधारियों को मृत बताकर पेंशन रोकी जा रही है। अस्पतालों में लोगों को इलाज दवा के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठित रहकर पार्टी हित में कार्य करने पर बल दिया। उन्होने कहा कि भाजपा की कथनी-करनी में अंतर है। इसके चलते भाजपा सरकार से आमजन त्रस्त हो चुका है। कांग्रेस शासन में हुए विकास कार्यों को लोग याद करने लगे हैं। प्रदेश में फिर कांग्रेस का शासन पूर्ण बहुमत के साथ आएगा।
जैन ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि काला धन वापस नहीं लाऐगी। भारत के एक सैनिक का मौत होने पर दस पाक सैनिकों का सिर काटने की बात करने वाली भाजपा सरकार अब चुप है, जम्मू कश्मीर में पीडीपी के साथ सरकार में शामिल है, जहां देशद्रोही पाक का झण्ड़ा फहराते है। धारा 370 हटाने के मामले में चुप्पी साध रखी है। प्राकृतिक आपदा में किसानों की फसल बर्बाद हो गई और किसान आत्महत्या कर रहे है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है। भाजपा के कर्णधार आडवानी का छुट्टी कर अडानी को महत्व दिया जा रहा है। अल्पसंख्यक छात्रवृति में कटौती कर रही है। अल्पसंख्यक छात्रावासों का अनुदान बंद कर दिया। इस दौरान प्रदेष सचिव सुनिल पारवानी, पूर्व विधायक डा. गोपाल बाहेती, उपाध्यक्ष प्रताप यादव, महांमत्री सुकेष कांकरिया, आरिफ हुसैन, मुजफ्फर भारती, मुनीमचंद तम्बोली, सुरेष लद्दड़, इमरान सिद्दीकी, वार्ड अध्यक्ष राजेष गोडिवाल, हेमंत जसोरिया, गुफ्रान सिद्दीकी, सलामुद्दीन, दीपक धानका, हरिप्रसाद जाटव, पुनित सांखला, रूस्तम घोसी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।