अजमेर, 5 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के दाहरसेन मण्डल का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कल दिनांक 6 जनवरी को दोपहर 3.30 बजे फायसागर रोड़ स्थित दोसी वाटिका में आयोजित होगा।
सम्मेलन में दाहरसेन मण्डल के वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4, 5, 56, 57, 58, 59, 60 एवं गांव अजयसर, खरेखड़ी, बोराज, काजीपुरा व हाथीखेड़ा के समस्त भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
सम्मेलन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अरूण चतुर्वेदी, लोकसभा उपचुनाव प्रभारी व पूर्व आरपीएससी अध्यक्ष श्री श्यामसुन्दर शर्मा, अजमेर उत्तर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, शिक्षा राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी, शहर जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव आदि कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे।