लांबा होंगे अजमेर से भाजपा प्रत्याशी

ram swaroop lamba 450भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की दो लोकसभा सीटों और एक विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। महंत चांदनाथ और सांवरलाल जाट के निधन के बाद अलवर और अजमेर लोकसभा सीटों रिक्त हो गई थीं। रविवार को बीजेपी ने इन दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की।
अलवर से पार्टी ने डॉक्टर जसवंत सिंह यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। जसवंत अभी राज्य की वसुंधरा राजे सरकार में श्रम मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कांग्रेस ने यहां से डॉक्टर करण सिंह यादव को पहले ही प्रत्याशी घोषित कर रखा है।
इसके साथ ही बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवरलाल जाट + के निधन के बाद खाली हुई अजमेर सीट से उन्हीं के बेटे रामस्वरूप लांबा को टिकट दिया है। सांवरलाल जाट ने लोकसभा चुनाव में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सचिन पायलट को शिकस्त दी थी।

error: Content is protected !!