केन्द्रीय व प्रादेशिक नेतृत्व के निर्णय का किया स्वागत

ram swaroop lamba 200अजमेर 7 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा उपचुनाव में अपने उम्मीदवार के नामों की घोषणा रविवार को करने के साथ उपचुनावी तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी है।
भाजपा ने राजस्थान अलवर जिले से जसवंत सिंह यादव और अजमेर से दिगंवत संावरलाल जाट के पुत्र युवा मोर्चे के जिला महामंत्री रामस्वरूप लांबा को उतारा है। वहीं विधानसभा उपचुनाव में राजस्थान मांडलगढ़ से शक्तिसिंह हाड़ा को चुनावी में उतारा है। चुनावी नामों की घोषणा के बाद आज शहर जिला और देहात के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा को अधिक से अधिक मतों से जीत दिलाने के लिये संकल्प लिया है और उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, हमारी यशस्वी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी व संसदीय समिति द्वारा रामस्वरूप लांबा के नाम की घोषणा का केन्द्रीय व प्रादेशिक नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया।
लांबा के नाम से कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। पूर्व में ही युवा नेता रामस्वरूप लांबा के नाम पर सर्वसहमति बन चुकी थी। लोकसभा उपचुनाव के प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा, राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, अनीता भदेल, देहात जिलाध्यक्ष प्रो. बीपी सारस्वत, शहर जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, ओंकार सिंह लखावत, संसदीय सचिव सुरेश रावत, शत्रुध्न गौतम, राज्यमंत्री व एडीए चेयरमेन शिवशंकर हेड़ा, मेयर धर्मेन्द्र गहलोत, जिला प्रमुख वंदना नोगिया, उपमहापौर सम्पत सांखला, किशनगढ़ विधायक भागीरथ चौधरी, मसूदा सुशीला कंवर पलाड़ा, पूर्व सांसद रासासिंह रावत, ओ.बी.सी. मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, पूर्व यूआईटी चेयरमेन धर्मेश जैन, पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया, सरिता गैना, पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, प्रदेश समितियों के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, बूथ पदाधिकारी, सभी कार्यकर्ताओं के साथ पन्ना प्रभारी से लेकर बूथ का हर कार्यकर्ता 36 कोमों को साथ लेकर चुनाव में भारी बहुमत से जीताने में अपनी कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
जिलाध्यक्ष प्रो. बीपी सारस्वत, शहर जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने संयुक्त बयान में कहा कि उपचुनाव को लेकर भाजपा पिछले 4 माह से अपने पूरे लोकसभा क्षेत्र में तैयारियों पर जुटी है व चुनाव के लिये सभी कार्यकर्ताओं, समाजों व वर्गो को साथ लेकर पूरी तरह तैयारी है।

कंवल प्रकाश किशनानी
लोकसभा उपचुनाव
मीडिया प्रभारी व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
मो. 9828070059

error: Content is protected !!