कांग्रेस प्रत्याषी रघू शर्मा दस जनवरी को करेगें नामांकन दाखिल

रघु शर्मा
रघु शर्मा
अजमेर 8 जनवरी। कांग्रेस आलाकमान द्वारा अजमेर लोकसभा उपचुनाव के लिए रघु शर्मा के रूप में अपना प्रत्याशी घोषित करने के बाद अब कांग्रेस ने 10 जनवरी को नामांकन दाखिल करने की घोषणा की है संगठन इसकी तैयारियों में जुट चुका है नामांकन में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन देहात कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा 10 जनवरी को सुबह 10ः30 पर जिला कलेक्ट्रेट जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करते समय कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा के साथ एआईसीसी महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सीपी जोशी, मोहन प्रकाश, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, गिरिजा व्यास, विवेक बंसल, प्रमोद जैन भाया सहित राजस्थान के कई वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद पूर्व मंत्री पूर्व विधायक मौजूद रहेंगे। नामांकन दाखिल करने के पश्चात कांग्रेस प्रत्याशी जिलेभर के कार्यकर्ताओं के साथ जिला कलेक्ट्रेट से रैली के रूप में राजा साइकिल स्थित सुख सदन पर कांग्रेस के मुख्य चुनाव कार्यालय पर जाएंगे जहां रैली सभा के रूप में परिवर्तित कर दी जाएगी जिसको पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट कांग्रेस प्रत्याषी रघू शर्मा सहित कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

error: Content is protected !!