भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में बड़ी संख्या में शामिल होंगे अजमेर उत्तर से कार्यकर्ता

अजमेर, 9 जनवरी। लोक सभा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री रामस्वरूप लाम्बा कल अपना नामांकन भरेंगे। इस अवसर पर अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित होंगे। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री ने बताया कि लोक सभा के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री लाम्बा को विजयी बनाने के लिए क्षेत्र का बूथ स्तर तक का कार्यकर्ता उत्साहित है।
देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अजमेर को विशेष महत्व देते हुए अजमेर के लिए स्मार्ट सिटी, हैरीटेज सिटी, प्रसाद, अमृत एवं सिटी आॅइकोनिक जैसी महत्वपूर्ण योजनाऐं स्वीकृत की है। क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा कार्यकर्ता के साथ आमजन भी आज मोदी जी के साथ है तथा लोकसभा के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताएगा। देवनानी ने कहा कि चार वर्ष के भाजपा के कार्यकाल में क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य हुए है जो आमजन को नजर आते है इसलिए जनता कांग्रेस के भ्रामक प्रचार से भ्रमित नहीं होने वाली है।
देवनानी ने बताया कि अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड, बूथ व गांव से भाजपा कार्यकर्ता कल श्री रामस्वरूप लाम्बा के नामांकन के अवसर पर उपस्थित होंगे।
(2)
प्रदेश उपाध्यक्ष पंवार ने वार्ड 47 में किया कार्यकर्ताओं से संवाद
IMG-20180109-WA0013भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में संगठन प्रभारी श्री प्रहलाद पंवार ने आज वार्ड संख्या 47में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।
पंवार ने आज वार्ड 47 में पार्षद राजेन्द्र सिंह राठौड़ के साथ बूथ संख्या 89 व 91 के बूथ अध्यक्षों व कार्यसमिति के सदस्यों के साथ संवाद करते हुए उनके द्वारा क्षेत्र में की जा रही चुनावी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने भाजपा द्वारा नियुक्त पन्ना प्रमुखों से चर्चा करते हुए कहा कि वे प्रत्येक मतदाता से सीधा सम्पर्क कर उन्हें भाजपा द्वारा कराये गये विकास कार्याे की जानकारी दे तथा विकास के लिए लोक सभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री रामस्वरूप लाम्बा को अपना मत व समर्थन देने का आग्रह करे।
बैठक में बूथ अध्यक्ष लक्ष्मी यादव, सुरेन्द्र कलवात, नरेन्द्र सिंह राठौड़ सहित बूथ कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित थे।

error: Content is protected !!