कांग्रेस के दुष्प्रचार को रोकेंगे भाजपा आईटी कार्यकर्त्ता – भदेल

IT AARY MANDAL (3)अजमेर 9 जनवरी।। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के आर्य मण्डल के आईटी विभाग की बैठक हांसी भाई धर्मशाला आशा गंज में संपन्न हुई।

महिला एव बाल विकास मंत्री अनीता भदेल ने आई टी की कार्यशाला में बूथ आई टी प्रभारियो को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस सोशल मिडिया के माध्यम से दुष्प्रचार कर रही हैं , भाजपा के आईटी संयोजको को इसका जावाब देना आवश्यक हैं। सरकार की विभन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुचाए व साथ ही भ्रान्ति फैलाने वाली लोगो से दूर रहे। भाजपा की विचारधारा जन जन तक पहुचनी आवश्यक हैं।

भाजपा के संभाग आईटी प्रभारी डॉ अरविंद शर्मा ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा के आईटी विभाग की सक्रियता आवश्यक हैं , जितना आईटी कार्यकर्त्ता सोशल मीडिया पर सक्रीय होगा उतना ही भाजपा की जीत सुनिश्चित करेगा। भाजपा के आईटी कार्यकर्त्ता भाजपा की उपलब्धिया, उनकी विचारधारा, विकास के कार्यो को , जनकल्याणकारी योजनाओ को बूथ स्तर तक पहुचने में सक्षम हैं।

जिला संयोजक अनुपम गोयल ने बताया Twitter Facebook WhatsApp पर किस तरह काम किया जाता है इनका उपयोग किस तरह किया जाता है इनका संचालन वह इनके बारे में परीक्षण के बारे में बताया तथा भारतीय जनता पार्टी के पेज प्रदेश और शहर जिले के फेसबुक पेज पर किस तरह से उपयोग किया जाता है तथा लगातार भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों को आम जनता तक कैसे पहुंचाना है Twitter पर किस तरह की लड़ाई आज है इन सभी विषयों पर जानकारी दी ।

इस बैठक में महिला बाल विकास मंत्री अनीता जी भजन व संभाग प्रभारी आईटी विभाग डॉ अरविंद शर्मा और जिला संयोजक अनुपम गोयल डेटाबेस प्रभारी विजय खेमानी आर्य मंडल आईटी विभाग संयोजक जय तिवारी व समस्त भाजपा के आईटी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।

महिला मोर्चा का घर-घर जाकर चुल्हा संपर्क

अजमेर 9 जनवरी 2018। दक्षिण विधानसभा में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के आदर्श मण्डल महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती मंजू शर्मा ने वार्ड नं. 28 में घर-घर जाकर भाजपा का प्रचार किया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ विशेषकर महिला कल्याण के लिए चल रही योजनाओ के बारे में घर-घर तक पहुचाया। महिला मोर्चा की महिलाएं समूह बनाकर जनसम्पर्क कर रही है। इस अवसर पर महिला मोर्चा ने प्रचार-प्रसार के दौरान प्राप्त होने वाली समस्याओ का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर आदर्श मण्डल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष मंजू शर्मा, प्रभा शर्मा, सुनिता चैहान, पिंकी गुर्जर, भवंरी देवी, लाडा बाई, कमला देवी, सुनिता सहित महिला मोर्चा व क्षेत्रवासी की महिलाएं उपस्थित थी।

हर बूथ हो कमल का बूथ – भदेल
महिला बाल विकास मंत्री अनीता भदेल ने बूथ बूथ पर कार्यकर्ताओ की बैठके ली। भदेल ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कार्यकर्ताओ की सक्रियता ही हर बूथ को कमल का बूथ बना सकती हैं , कार्यकर्ताओ के अनुसार इस सरकार ने समस्त विकास कार्य किये हैं अब कार्यकर्ताओ को जनसंपर्क कर भाजपा के लिए अधिक से अधिक मतदान करवाना हैं।

झलकारी बाई मण्डल के अध्यक्ष बलराज कच्छावा ने बताया की वार्ड 43 की बूथ संख्या 73 में चिरंजीलाल की अध्यक्षता में , बूथ संख्या 72 की नाथू सिंह भाटी की अध्यक्षता में , बूथ संख्या 71 की मानव राठौर की अध्यक्षता में , बूथ संख्या 70 की नन्द किशोर की अध्यक्षता में व बूथ संख्या 66 की विमला नागरानी की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी , सुरेन्द्र सिंह शेखावत , सीमा गोस्वामी ने बैठके ली । वार्ड 37 की बूथ संख्या 93 की ज्ञान चंद सतर्वाल की अध्यक्षता में मण्डल महामंत्री पवन बैरवा , धर्मपाल जी ने बैठके ली।
दक्षिण विधानसभा के आर्य मण्डल अध्यक्ष मुकेश खिंची ने जानकारी देते हुए बातया की महिला बाल विकास मंत्री अनीता भदेल ने वार्ड 15 की बूथ संख्या 63 की हेमेन्द्र जैन की अध्यक्षता में , वार्ड 16 की बूथ संख्या 13 की राजेश कुमार की अध्यक्षता में , बूथ संख्या 14 की मदन सामरिया की अध्यक्षता में व बूथ संख्या 18 की हेमंत सुनारिवाल की अध्यक्षता में बैठके ली । इसके पश्चात वार्ड 17 के बूथ संख्या 20 की अनिल सामरिया के अध्यक्षता में व वार्ड संख्या 18 की बूथ संख्या 31 की महेश जी की अध्यक्षता में बैठके ली।

error: Content is protected !!