हसन चिश्तीअजमेर, 9 जनवरी। विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के गद्दीनशीन एस. एफ. हसन चिश्ती ने देश के मुस्लिम समाज के लोगों से विशेषकर कश्मीर के गुमराह युवाओं से अपील की है कि वे देश के हित में कार्य करें। किसी लालच या बहकावे में आकर ऐसा कार्य ना करें जिससे समाज को ठेस पहुंचे। हसन चिश्ती ने कहा है कि इस्लाम हमेशा भाईचारा, मेलजोल, मोहब्बत सिखाता है। अगर कोई मुसलमान आंतकवाद या उग्रवाद के रास्ते पर चलता है तो वह समाज नहीं इस्लाम के खिलाफ कार्य करता है। इसी तरहां से इस्लाम के पैगाम हमारे मुल्क में हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती ने 850 वर्ष पूर्व देशवासियों को प्रेम एवं भाईचारे का जो पाठ पढ़ाया है वो आज इनकी दरगाह में देखने को मिलता है। यहां प्रतिदिन हजारों जायरीन हर जाति-धर्म के आते है। चिश्ती ने राजनैतिक पार्टियों से भी कहा है कि वो इस्लाम के आंतरिक मामलों में दखल ना दें। वे अपने राजनैतिक स्वार्थ के खातिर इस्लाम की आड़ में राजनैतिक फायदा ना उठायें।