लाम्बा ने किशनगढ़ विधान सभा क्षेत्र में किया जनसम्पर्क

11012018 (2)अजमेर 11 जनवरी। भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा गुरुवार को उपचुनाव का जनसम्पर्क अभियान की शरुआत किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से किया। बहेडा, बरोल, डबरेला, गोठियाना, कासीर, बोराडा, दोपहर में मनोहरपुरा, झिरोता, ढसूक, अराई, भामोलाव, सिरोज, भोगादीत एवं सायं से कटसूरा, देवपुरी, दादिया, मंडावरिया, आकोडिया, छोटा लांबा, सांदोलिया में जनसंपर्क में किशनगढ विधान सभा के प्रभारी मंत्री कालीचरण सर्राफ, विधायक भागीरथ चौधरी, देहात जिलाध्यक्ष प्रो बीपी सारस्वत, संगठन प्रभारी हरिहर पारीक सहित समस्त जिला परिषद सदस्यगण, पंचायत समिति सदस्यगण, सरपंचगण, भाजपा मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण समेत शक्ति केंद्र प्रभारी व बूथ अध्यक्ष सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता भी साथ रहे। गांवों में लाम्बा जी का ढोल व माला व साफा बांधकर भव्य स्वागत किया।
रामस्वरूप लाम्बा ने आज किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क करते हुए बुजुर्गो के पांव छूकर, युवाओं को हाथ जोड़कर समर्थन मांगते हुए जनता को विश्वास दिलाया के उनके गांव में मेरे पिता द्वारा किए गए विकास कार्य को निरन्तर जारी रखने व हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्रभाई मोदी द्वारा देश का मान-सम्मान, किसानों, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों के लिए जो योजनाऐं चलाई हैं उनको जन-जन तक पहुंचाने के लिए आप सब का साथ मिलने की आशा रखता हूं तथा प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे द्वारा राज्य में जो विकास के कार्य किए हैं उसका लाभ आप लोगों तक पहुचे उसके लिए में प्रतिबद्ध हूं।
जनसम्पर्क में किशनगढ़ विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी मंत्री कालीचरण सर्राफ ने कहा कि 2013 में आपके विधायक उसके बाद सासंद के चुनाव सांवर लाल जी ने जीत कर गांव में पानी की व्यवस्था की अब सांवर लाल जी के जाने के बाद उनके बचे कार्य को पूरा करने के लिए रामस्वरूप लाम्बा को चुना है तो आप सभी को ये संकल्प लेना है कि रामस्वरूप लाम्बा को अधिक से अधिक समर्थन व कमल के निशान पर बटन दबाकर भारी मतो से विजयी बनाने की अपील की।
विधायक भागीरथ चौधरी ने कहा कि जिस तरह गांव में विकास किया उसी तरह सांसद के चुनाव में सांवर लाल जी को अधिक मतो के साथ विजयी बनाया और उन्होंने गांव गांव में सड़क कार्य, बिजली व शिक्षा के क्षेत्र में विकास किया और गांव के हर घर में पानी पहुँचाया । आज उनके पुत्र रामस्वरूप लाम्बा को उनके अधूरे सपनो को पूरा करने के लिए आप सभी के बीच आएं है अब रामस्वरूप लाम्बा को जीताएं ताकि विकास की गंगा अनवरत बहती रहे।
देहात जिलाध्यक्ष प्रो. बी.पी. सारस्वत ने कहा कि जन जन के प्यारे और लाडले नेता सांवर लाल जी आज हमारे बीच नही है उन्होंने गांव की पानी की समस्या के समाधान के साथ ही अन्य विकास कार्य किये हैं आप सभी उनको श्रद्धांजलि देनी है तो आप सभी संकल्प ले की 29 जनवरी को रामस्वरूप लाम्बा को अधिक वोट करे।
कल दूदू विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी करेगें जनसम्पर्क
प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक सवाई जयसिंहपुरा, कांसेल, रोटवालाड़ा, मण्डोर, पंचाला (भोहिन्द्रा भोजपुरा) चकवाड़ा, चौरू, नारेड़ा, मण्डावरी। दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक मैन्दवास, नीमेड़ा, लसाडिवा, किशोरपुरा, परवण, मांदी, फागी, लदाना, भोजपुरा, दतुली तक जनसम्पर्क किया जायेगा। मंत्री अजय सिंह कीलक, जयपुर देहात जिलाध्यक्ष डी.डी. कुमावत, विधायक प्रेमचन्द बैरवा सहित समस्त जिला परिषद सदस्यगण, पंचायत समिति सदस्यगण, सरपंचगण, भाजपा मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण समेत शक्ति केंद्र प्रभारी व बूथ अध्यक्ष सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता साथ रहेंगे।
मंडल प्रभारी बद्री जी सामरिया महामंत्री नरेंद्र गंगवाल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जी गैना बुथ अध्यक्ष भुपेंद्र सिंह जी ओमप्रकाश जी माली प्रेम प्रकाश जी देवाराम जी रावत मानसिंह जी राठौड़ रतनलाल डोल्मा राकेश पुरी भीमराज लक्षकार बुथ नम्बर 86.87.83.78.80.81पर पन्ना प्रमुख की मिटिंग लेते हुऐ आगामी लोकसभा उपचुनाव की तैयारियां कीचर्चा की।

कंवल प्रकाश किशनानी
लोकसभा उपचुनाव मीडिया प्रभारी व
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
मो. 9828070059

error: Content is protected !!